{"_id":"5e9466f68ebc3e775321cc74","slug":"sanskrit-university-varanasi-will-teach-online-astrology","type":"story","status":"publish","title_hn":"कल से ऑनलाइन होगी ज्योतिष की पढ़ाई, संस्कृत विश्वविद्यालय यूट्यूब पर अपलोड कर रहा वीडियो","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कल से ऑनलाइन होगी ज्योतिष की पढ़ाई, संस्कृत विश्वविद्यालय यूट्यूब पर अपलोड कर रहा वीडियो
Mon, 13 Apr 2020 07:09 PM IST
गीतार्जुन गौतम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
Published by: गीतार्जुन गौतम
Updated Mon, 13 Apr 2020 07:09 PM IST
विज्ञापन
संपूर्णानंद संस्कृत विश्वविद्यालय।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संपूर्णानंद संस्कृत विश्वविद्यालय वाराणसी ने अब छात्रों को ऑनलाइन ज्योतिष पढ़ाने की तैयारी कर ली है। ज्योतिष विभाग ने छात्रों के लिए एक ऑनलाइन पोर्टल बनाया है। सोमवार को कुलपति प्रो. राजाराम शुक्ल ने इसका शुभारंभ किया। छात्रों के साथ ही आम लोगों तक पोर्टल पर मंगलवार से यूट्यूब के माध्यम से ज्योतिष का ज्ञान पहुंचेगा।
विज्ञापन
कुलपति प्रो. शुक्ला ने बताया कि पोर्टल पर ज्योतिष पाठ्यक्रम से संबंधित वीडियो अपलोड किए जाएंगे। विभागीय अध्यापकों के अलावा अन्य विद्वानों के भी वीडियो उपलब्ध होंगे। पोर्टल का निर्माण ज्योतिष विभाग के डॉ. मधुसूदन मिश्र तथा डॉ. राजा पाठक ने किया है। विभाग द्वारा अध्यापकों एवं छात्रों का व्हाट्स एप ग्रुप भी बनाया गया है।
विज्ञापन
इससे छात्रों को नियमित अपडेट किया जाता है। कुलपति ने बताया कि लॉकडाउन को देखते हुए शास्त्री और आचार्य के पाठ्यक्रमों को पूर्ण करने के लिए ऑनलाइन कक्षाओं के संचालन का प्रयास हो रहा है। वर्तमान में छात्रों को व्हाट्स एप और जूम एप के माध्यम से लिखित, आडियो और वीडियो उपलब्ध कराया जा रहा है।
विज्ञापन
यूजीसी के ऑनलाइन शैक्षणिक सामग्रियों के लिंक भी सोशल मीडिया के माध्यम से छात्रों की सुविधा के लिए उपलब्ध कराए जा रहे हैं। परीक्षा की तैयारियों के लिए भी ऑनलाइन मार्गदर्शन किया जा रहा है।