फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   sankat mochan

मनौती के स्वर्ण मुकुट का पीएम ने किया स्पर्श

Tue, 30 Jul 2019 01:42 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 30 Jul 2019 01:42 AM IST
विज्ञापन
sankat mochan
प्रधानमंत्री के रूप में सांसद का चुनाव लड़ने के समय काशीवासियों की ओर से वरिष्ठ पत्रकार डा.अरविं?
वाराणसी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने काशी से आए डेढ़ किलो के स्वर्ण मुकुट का अवलोकन कर सोमवार को बनारस के प्रबुद्धजनों को सौंप दिया। संसद भवन स्थित अपने कार्यालय में प्रधानमंत्री ने मंत्रोच्चार के बीच इस मुकुट को स्पर्श किया।
विज्ञापन

पीएम मोदी के सांसद का चुनाव लड़ने के समय काशीवासियों की ओर से पत्रकार डॉ. अरविंद सिंह ने मनौती मानी थी कि पूर्ण बहुमत के साथ सरकार बनेंगी तो सवा किलो का मुकुट चढ़ाया जाएगा। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार, डॉ. सिंह वरिष्ठ पत्रकार स्नेह रंजन, राजेंद्र कुमार दुबे, विजय विनीत, आशुतोष सिंह और अनिल अग्रवाल के साथ दिल्ली पहुंचे। प्रधानमंत्री ने इस शिष्टमंडल से मुलाकात कर स्वर्ण मुकुट का अवलोकन किया और उसे हनुमत दरबार तक ले जाने को कहा। पीएम मुकुट की सुंदरता देख काफ ी प्रसन्न हुए। उन्होंने शिष्टमंडल का आग्रह भी स्वीकार किया कि जब भी इसे संकट मोचन हनुमान को चढ़ाया जाएगा उस दौरान वे अथवा उनका कोई प्रतिनिधि उपस्थित रहेगा।
विज्ञापन

40 दिनों में तैयार हुआ है मुकुट
मुकट को वाराणसी के ही एक प्रतिष्ठित स्वर्ण कला संस्थान में काशी और कोलकाता के नौ कारीगरों ने 40 दिनों में बनाया। बेजोड़ कारीगरी के नमूने वाले इस मुकुट में ढाई लाख टांके लगाए गए हैं जो बेहद आकर्षक और बेजोड़ हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed