{"_id":"b34ecca5104f8b2aff6e716e5e452220","slug":"sanjay-joshi-jayapur-tour-canceled-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"संजय जोशी का जयापुर दौरा रद्द","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
संजय जोशी का जयापुर दौरा रद्द
ब्यूरो/अमर उजाला, वाराणसी
Updated Tue, 01 Sep 2015 02:02 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आखिरकार भाजपा हाईकमान का दबाव काम आया और संवेदना जनसेवा संस्थान ने जयापुर में मंगलवार को लगने वाला रक्तदान शिविर स्थगित कर दिया।
विज्ञापन
इसके साथ ही भाजपा के पूर्व राष्ट्रीय संगठन महामंत्री संजय जोशी का जयापुर आने का कार्यक्रम भी रद्द हो गया। जोशी का कार्यक्रम रद्द होने के बाद भाजपा के मोदी खेमे ने राहत की सांस ली है। जोशी का कार्यक्रम स्थगित करने को लेकर आयोजकों पर पहले दिन से ही दबाव था।
खुद जयापुर के प्रधान प्रतिनिधि ने आयोजकों से रक्तदान शिविर की तारीख आगे बढ़ाने अथवा शिविर कहीं और लगाने की गुजारिश की थी।
रक्तदान शिविर के आयोजक नीलेश सिंह ने बताया कि शिविर स्थगित करने का फैसला संवेदना जनसेवा संस्थान के निदेशक मंडल का है। सोमवार को हुई बैठक में पिछले कुछ दिनों से संजय जोशी को लेकर मीडिया में आ रही खबरों पर चर्चा हुई जिसमें कहा गया कि यह कार्यक्रम पूरी तरह से सामाजिक था, लेकिन इस राजनीतिक रंग देने का प्रयास हुआ।
विज्ञापन
संस्थान का उद्देश्य किसी की भावनाओं को आहत करना नहीं रहा है बल्कि जयापुर में शिविर लगाने का उद्देश्य रक्तदान के प्रति जागरूकता पैदा करना था। बहरहाल, मोदी के धुर विरोध माने जाने वाले संघ के वरिष्ठ स्वयंसेवक संजय जोशी के जयापुर आने को लेकर पिछले कुछ दिनों से सियासी गलियारे में चर्चाएं तेज हो गई थीं। ऐन वक्त पर कार्यक्रम रद्द होने और जोशी का दौरा टलने के पीछे भी भाजपा हाईकमान का दबाव मुख्य कारण बताया जा रहा है।
विज्ञापन