फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Sanitization campaign started in varanasi to stop corona infection

कोरोना से लड़ाई: संक्रमण रोकने के लिए शहर में शुरू हुआ अभियान, गलियों-सड़कों पर सैनिटाइजेशन

Thu, 01 Apr 2021 11:38 AM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Thu, 01 Apr 2021 11:38 AM IST
विज्ञापन
Sanitization campaign started in varanasi to stop corona infection
सैनिटाइजेशन करती गाड़ियां। - फोटो : अमर उजाला

कोरोना संक्रमण के बढ़ते प्रभाव को देखते हुए वाराणसी नगर निगम ने गुरुवार से युद्ध स्तर पर नगर में सैनिटाइजेशन अभियान शुरू कर दिया। सैनिटाइज करने वाले वाहनों का काफिला महानगर के कई क्षेत्रों से होकर गुजरा। वाहनों से लगातार लोगों को कोरोना से बचाव के प्रति सचेत किया जा रहा था।

विज्ञापन


देश-प्रदेश में कोरोना के प्रकोप के साथ ही वाराणसी में भी पैर पसारने शुरू कर दिए हैं। नगर निगम ने इसे गंभीरता से लेते हुए बाजारों में लोगों को कोरोना से बचाव के प्रति आगाह किया जा रहा है। नगर निगम मुख्यालय से अपर नगर आयुक्त देवी दयाल ने हरी झंडी दिखाकर अभियान की शुरुआत की।
विज्ञापन


निगम की सैनिटाइजेशन की गाड़ियों का काफिला सिगरा, महमूरगंज, रथयात्रा, गोदौलिया, चौक आदि क्षेत्रों को सैनिटाइज कर रही है। सभी वाहनों से लोगों को लगातार कोरोना से बचाव के प्रति भी सजग किया जा रहा था।

विज्ञापन
विज्ञापन

अपर नगर आयुक्त ने बताया कि कोरोना संक्रमण जिस तेजी से बढ़ रहा है, उसे देखते हुए अपने महानगर को सुरक्षित रखने के लिए निगम ने युद्ध स्तर पर अभियान शुरु किया है, जो लगातार जारी रहेगा। नगर स्वास्थ्य अधिकारी डॉक्टर एनपी सिंह ने बताया कि गलियों में हाथ वाली मशीन से छिड़काव होगा, जबकि बड़े चौराहों पर मशीनों से होगा।

वाराणसी में मिले 93 मरीज
वाराणसी में बुधवार को अलग-अलग जगहों से कोरोना के 93 मरीज मिले। वहीं, मिंट हाउस निवासी 55 वर्षीय महिला की मौत हो गई। होम आइसोलेशन में इलाज करा रहे 33 लोगों को स्वस्थ घोषित किया गया। जिले में कुल 22,676 मरीजों में 21,839 डिस्चार्ज हो चुके हैं। जबकि 380 की मौत हो चुकी है। फिलहाल 457 एक्टिव मरीज हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed