{"_id":"5f5601608ebc3e81bc6fe8d8","slug":"sanajwadi-party-workers-protest-against-up-yogi-government-in-chandauli-for-law-and-orders-murders","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"सड़कों पर उतरे सपाई, हत्याओं और कानून-व्यवस्था पर योगी सरकार को घेरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सड़कों पर उतरे सपाई, हत्याओं और कानून-व्यवस्था पर योगी सरकार को घेरा
Mon, 07 Sep 2020 03:16 PM IST
गीतार्जुन गौतम
अमर उजाला नेटवर्क, चंदौली
अमर उजाला नेटवर्क, चंदौली
Published by: गीतार्जुन गौतम
Updated Mon, 07 Sep 2020 03:16 PM IST
विज्ञापन
विरोध-प्रदर्शन करते समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ता।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तर प्रदेश के चंदौली जिले में समाजवादी पार्टी जिला इकाई ने सोमवार को कलेक्ट्रेट कार्यालय के बाहर घटित अपराधिक घटनाओं को रोकने में नाकाम पुलिस व जिला प्रशासन के विरोध में जुलूस निकालकर प्रदर्शन किया। इस दौरान सपा कार्यकर्ताओं ने प्रदेश सरकार के विरोध में जमकर नारेबाजी की।
विज्ञापन
साथ ही जिले में ध्वस्त कानून-व्यवस्था पर चिंता जताते हुए कहा कि प्रदेश की भाजपा सरकार अपराध को रोकने में नाकाम साबित हुई है। जानकारी के बाद एसडीएम सदर पहुंच गए। इस दौरान उन्होंने पत्रक देने और जल्द खुलासा करने का आश्वासन दिया, लेकिन अभी तक सपाई नहीं माने।
विज्ञापन
साथ ही घटनाओं का पर्दाफाश कराने के लिए अड़े रहे। इस दौरान वक्ताओं ने कार्यकर्ताओं में जोश भरते हुए कहा कि प्रदेश की बिगड़ रही कानून-व्यवस्था को दुरुस्त करने के लिए हम सभी को संघर्ष करने की जरूरत है।
विज्ञापन
जनपद में कई घटनाएं हत्या की हो चुकी हैं, लेकिन इसका खुलासा करने में पुलिस प्रशासन नाकाम साबित हुआ है। जब तक हत्याओं का खुलासा नहीं हो जाता है और पीड़ित को न्याय नहीं मिल जाता है, तब तक सपाई आंदोलन करते रहेंगे।