फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Sampurnanand University abolished three fees recommendation of Finance Committee

Varanasi News: संपूर्णानंद विवि ने समाप्त किए ये तीन शुल्क, वित्त समिति की संस्तुति; VC ने जारी किया आदेश

Sun, 26 May 2024 07:03 PM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी Published by: अमन विश्वकर्मा Updated Sun, 26 May 2024 07:03 PM IST
सार

Varanasi News: शास्त्री के व्यक्तिगत छात्रों का परीक्षा शुल्क पहले 3885 रुपये था, अब नए छात्रों को 2650 और पुराने छात्रों को 2550 रुपये प्रति सेमेस्टर शुल्क देना होगा। शास्त्री के संस्थागत छात्रों को पहले 1460 रुपये शुल्क निर्धारित था अब शास्त्री प्रथम सेमेस्टर के नवीन छात्रों को 880 व पुराने छात्रों को 780 रुपये प्रति सेमेस्टर शुल्क जमा करना होगा।

विज्ञापन
Sampurnanand University abolished three fees recommendation of Finance Committee
संपूर्णानंद संस्कृत विश्वविद्यालय। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

संपूर्णानंद संस्कृत विश्वविद्यालय ने वर्तमान सत्र से तीन शुल्क समाप्त कर दिए हैं। इसमें मुद्रण, क्रीड़ा और विकास शुल्क के 460 रुपये शामिल हैं। विश्वविद्यालय के इस कदम से छात्र-छात्राओं काे राहत मिलेगी। विश्वविद्यालय सहित संबद्ध महाविद्यालय और व्यक्तिगत छात्रों को इसका लाभ मिलेगा।

विज्ञापन


वित्त समिति की संस्तुति पर कुलपति के आदेश पर विश्वविद्यालय प्रशासन ने शुल्क समाप्त कर दिया है। इसमें प्रथमा, पूर्व मध्यमा, उत्तर मध्यमा, शास्त्री और आचार्य के छात्रों को अब 460 रुपये कम शुल्क देना होगा। इसके साथ ही विश्वविद्यालय एवं महाविद्यालयों के व्यक्तिगत छात्रों के शुल्क में भी कमी की गई है।
विज्ञापन

 
कक्षा पुराना शुल्क             नया शुल्क
प्रथमा  1460                         1000
पूर्व मध्यमा प्रथम वर्ष नवीन 1460 1000
पूर्व मध्यमा प्रथम वर्ष प्राचीन 1460  900
पूर्व मध्यमा द्वितीय वर्ष  1460 900
उत्तर मध्यमा प्रथम वर्ष नवीन 1460 1000
उत्तर मध्यमा प्रथम वर्ष प्राचीन 1460  900
उत्तर मध्यमा द्वितीय वर्ष  1460  900
शास्त्री  1460 900
आचार्य प्रथम सेमेस्टर प्राचीन 1710 1000
आचार्य प्रथम सेमेस्टर नवीन  1710 1100
आचार्य द्वितीय सेमेस्टर प्राचीन 1050 450
आचार्य तृतीय सेमेस्टर  1610                         1000
आचार्य चतुर्थ सेमेस्टर             1050 450

बोले अधिकारी
छात्रों की सुविधा के लिहाज से मुद्रण, क्रीड़ा और विकास शुल्क को समाप्त किया गया है। इससे विश्वविद्यालय और देश भर के संबद्ध महाविद्यालय के छात्रों को राहत मिलेगी। - प्रो. बिहारी लाल शर्मा, कुलपति, संपूर्णानंद संस्कृत विश्वविद्यालय

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed