{"_id":"688c66de8f6c94f0190bf2bf","slug":"sampurnanand-sanskrit-university-recruitment-of-63-guest-teachers-2025-08-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Job News: संपूर्णानंद संस्कृत विश्वविद्यालय में 63 अतिथि अध्यापकों की होगी भर्ती, 25 हजार रुपये मिलेगा मानदेय","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Job News: संपूर्णानंद संस्कृत विश्वविद्यालय में 63 अतिथि अध्यापकों की होगी भर्ती, 25 हजार रुपये मिलेगा मानदेय
Fri, 01 Aug 2025 12:34 PM IST
प्रगति चंद
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
Published by: प्रगति चंद
Updated Fri, 01 Aug 2025 12:34 PM IST
सार
संपूर्णानंद संस्कृत विश्वविद्यालय में 63 अतिथि अध्यापकों के लिए आवेदन मांगे गए हैं। 42 विषयों के लिए अतिथि अध्यापकों की भर्ती होनी है। उनको हर महीने 25 हजार रुपये महीने मानदेय दिया जाएगा।
विज्ञापन
संपूर्णानंद संस्कृत विश्वविद्यालय
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
संपूर्णानंद संस्कृत विश्वविद्यालय के पांच विभागों में 42 विषयों के लिए अतिथि अध्यापकों का पैनल तैयार होगा। विश्वविद्यालय ने 42 विषयों के लिए 63 पदों के लिए आवेदन मांगे हैं। पैनल के लिए सात अगस्त से अतिथि व्याख्याताओं का साक्षात्कार शुरू होगा। उनको हर महीने 25 हजार रुपये महीने मानदेय दिया जाएगा।
विज्ञापन
कुलसचिव राकेश कुमार ने अतिथियों अध्यापकों के पैनल के लिए साक्षात्कार की सूचना जारी कर दी है। आरक्षित वर्ग में अभ्यर्थी उपलब्ध नहीं होने पर अनारक्षित श्रेणी के अभ्यर्थियों को व्याख्यान के लिए आमंत्रित किया जाता है। इसलिए साक्षात्कार में अनारक्षित वर्ग के अभ्यर्थी आवेदन पत्र के साथ एवं विश्वविद्यालय से सेवानिवृत्त इच्छुक अध्यापक केवल प्रार्थना पत्र के साथ भी उपस्थित हो सकते हैं।
विज्ञापन
इसे भी पढ़ें; Divya Deshmukh: शतरंज चैंपियन दिव्या ने मां के ननिहाल से सीखीं शतरंज की बारीकियां, मिर्जापुर से है खास कनेक्शन
विज्ञापन
इच्छुक अभ्यर्थी आवेदन पत्र के साथ साक्षात्कार के लिए निर्धारित तिथि एवं समय में अपने आवेदन पत्र, संपूर्ण शैक्षणिक विवरण सहित उपस्थित होंगे।