संपूर्णानंद संस्कृत विश्वविद्यालय: 30 अंक के प्रैक्टिकल में छात्रा को मिले 32 नंबर, अर्थदंड के चक्कर में फंसा संशोधन
छात्रा मीरा देवी ने 2019 से विश्वविद्यालय से संबद्ध बिहार के मां मुंडेश्वरी संस्कृत महाविद्यालय (मुंडेश्वरी-रामगढ़-कैमुर) उत्तर मध्यमा (इंटरमीडिएट) प्रथम खंड की परीक्षा उत्तीर्ण की थी। गृह विज्ञान की प्रायोगिक परीक्षा में 30 में से परीक्षार्थी को 32 अंक दे दिया गया।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
वाराणसी स्थित संपूर्णानंद संस्कृत विश्वविद्यालय में एक परीक्षार्थी को 30 अंक का प्रैक्टिकल में 32 अंक मिलने का मामला सामने आया है। गलती विश्वविद्यालय की होने के बावजूद अंकपत्र संशोधित करने के नाम पर छात्रा से अर्थदंड जमा करने को कहा गया है। अर्थदंड के चक्कर में अंकपत्र का संशोधन फंस गया है।
छात्रा मीरा देवी ने 2019 से विश्वविद्यालय से संबद्ध बिहार के मां मुंडेश्वरी संस्कृत महाविद्यालय (मुंडेश्वरी-रामगढ़-कैमुर) उत्तर मध्यमा (इंटरमीडिएट) प्रथम खंड की परीक्षा उत्तीर्ण की थी। प्रथम खंड में उन्हें 300 में से 211 अंक मिले। वहीं, षष्ठ प्रश्नपत्र में गृह विज्ञान की प्रायोगिक परीक्षा में 30 में से परीक्षार्थी को 32 अंक दे दिया गया।
2020 में उत्तर मध्यमा उत्तीर्ण करने के बाद प्रधानाचार्य को अंकपत्रों में गड़बड़ी नजर आई। प्रधानाचार्य ने तत्काल इस संबंध में परीक्षा नियंत्रक से बात की। परीक्षा नियंत्रक ने अंकपत्र संशोधित के लिए आवेदन मांगा। वहीं प्रार्थना पत्र देने के बाद अब विश्वविद्यालय प्रशासन संबंधित परीक्षार्थी से अर्थदंड जमा करने का निर्देश दिया है।
छात्रा ने कहा- अर्थदंड हम क्यों जमा करें
हरिश्चंद्र महाविद्यालय में 17 से शुरू होगी दाखिले की दौड़
हरिश्चंद्र महाविद्यालय में दाखिले के लिए प्रवेश परीक्षाएं 17 सितंबर से आरंभ होंगी। प्रवेश परीक्षा आवेदन की तिथि दो बार बढ़ाई जा चुकी है। महाविद्यालय में एलएलबी, बीकॉम और बीए में दाखिले के लिए सबसे अधिक मारामारी है। आलम यह है कि एलएलबी की एक सीट पर सात से अधिक दावेदार हैं। रविवार को आवेदन की अंतिम तिथि भी समाप्त हो गई।
हरिश्चंद्र महाविद्यालय में स्नातक, स्नातकोत्तर व विधि में दाखिले के लिए 11706 अभ्यर्थियों ने आवेदन किया है। सोमवार से प्रवेश परीक्षा के लिए प्रवेश पत्र ऑनलाइन कर दिए जाएंगे। एलएलबी की 320 सीटों के लिए 2224 आवेदकों ने आवेदन किए हैं। बीकॉम की 480 सीटों के लिए 2378 अभ्यर्थियों ने आवेदन किए हैं। इस हिसाब से एक सीट पर पांच अभ्यर्थी हैं।
वहीं, बीए की 700 सीटों के लिए 3604 आवेदन आए हैं। बीए की एक सीट के लिए भी पांच अभ्यर्थी प्रवेश परीक्षा देंगे। प्राचार्य डॉ. अनिल प्रताप सिंह के मुताबिक पहले दिन यानी 17 सितंबर को प्रथम पाली में बीबीए व बीसीए व द्वितीय पाली में बीकॉम की प्रवेश परीक्षा होगी।