{"_id":"681061a99cf3389e1a0c2b8d","slug":"sampurnanand-sanskrit-university-admission-starts-12-applications-received-for-temple-management-course-2025-04-29","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"संपूर्णानंद संस्कृत विश्वविद्यालय: प्रवेश प्रक्रिया शुरू, मंदिर प्रबंधन पाठ्यक्रम में आए 12 आवेदन, फीस 11 हजार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
संपूर्णानंद संस्कृत विश्वविद्यालय: प्रवेश प्रक्रिया शुरू, मंदिर प्रबंधन पाठ्यक्रम में आए 12 आवेदन, फीस 11 हजार
Tue, 29 Apr 2025 10:54 AM IST
प्रगति चंद
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
Published by: प्रगति चंद
Updated Tue, 29 Apr 2025 10:54 AM IST
सार
Varanasi News: संपूर्णानंद संस्कृत विश्वविद्यालय में प्रवेश के लिए प्रक्रिया शुरू हो गई है। 28 दिनों में मंदिर प्रबंधन पाठ्यक्रम में 12 आवेदन आए हैं।
विज्ञापन
संपूर्णानंद संस्कृत विश्वविद्यालय
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
संपूर्णानंद संस्कृत विश्वविद्यालय के ऑनलाइन संस्कृत प्रशिक्षण केंद्र में मंदिर प्रबंधन पाठ्यक्रम में प्रवेश प्रक्रिया शुरू हो गई। 28 दिनों में 12 आवेदकों ने ऑनलाइन आवेदन किए हैं। मंदिर प्रबंधन पाठ्यक्रम में आवेदन करने की अंतिम तारीख 15 मई निर्धारित है।
विज्ञापन
विश्वविद्यालय ने मंदिर प्रबंधन के एक वर्षीय डिप्लोमा पाठ्यक्रम के लिए 11 हजार रुपये फीस तय की है। ऑनलाइन संस्कृत प्रशिक्षण केंद्र के निदेशक प्रो. रमेश प्रसाद ने बताया कि मंदिर प्रबंधन में एक वर्षीय डिप्लोमा पाठ्यक्रम के लिए ऑनलाइन प्रवेश चल रहा है। यह पाठ्यक्रम समाजहित और रोजगारपरक है।
विज्ञापन
इसे भी पढ़ें; Padma Shri Award: काशी के गणेश्वर शास्त्री द्राविड को पद्मश्री, खास कार्यों के लिए राष्ट्रपति ने दिया सम्मान
विज्ञापन
इस पाठ्यक्रम के माध्यम से विद्यार्थियों को शिक्षा के साथ-साथ संस्कार और भारतीय संस्कृति का भी ज्ञान प्राप्त होगा। अधिक जानकारी के लिए मोबाइल नंबर 7991833155 और ई-मेल ostcssvv@gmail.com पर संपर्क किया जा सकता है।
कुछ महत्वपूर्ण बातें
- पहली बार विश्वविद्यालय ने शुरू किया मंदिर प्रबंधन का पाठ्यक्रम
- संपूर्णानंद में पहली बार 1037 छात्र-छात्राओं को ऑनलाइन कोर्स की उपाधियां मिलीं
- पहले बैच में त्रैमासिक के तीन बैच, छमाही के दो वैच और वार्षिक डिप्लोमा के एक बैच का हुआ संचालन
- ज्योतिष कुंडली विज्ञान, वास्तु विज्ञान, वेद, कर्मकांड, अर्चक, योग, दर्शन, वेदांत, पाली, प्राकृत, भाषा शिक्षण और व्याकरण व मंदिर प्रबंधन के पाठ्यक्रम का हो रहा है संचालन