Hindi News
›
Photo Gallery
›
Uttar Pradesh
›
Varanasi News
›
Sampoornananda University convocation: governor distributed gold medal to students said Sanskrit is not only language its Indian culture soul
{"_id":"603ddd9f6b0def5c7759f233","slug":"sampoornananda-university-convocation-governor-distributed-gold-medal-to-students-said-sanskrit-is-not-only-language-its-indian-culture-soul","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"संपूर्णानंद विवि दीक्षांत समारोह: मेधावियों को मिले स्वर्ण पदक, राज्यपाल बोलीं- भारतीय संस्कृति की आत्मा है संस्कृत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
संपूर्णानंद विवि दीक्षांत समारोह: मेधावियों को मिले स्वर्ण पदक, राज्यपाल बोलीं- भारतीय संस्कृति की आत्मा है संस्कृत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
Published by: गीतार्जुन गौतम
Updated Tue, 02 Mar 2021 04:32 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
राज्यपाल ने मेधावियों को बांटे पदक।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
संपूर्णानंद संस्कृत विश्वविद्यालय के 38वें दीक्षांत समारोह में 29 मेधावियों में 58 स्वर्ण पदक वितरित किए गए। बतौर मुख्य अतिथि मालदीव में पूर्व राजदूत और विदेश मंत्रालय में अपर सचिव अखिलेश मिश्र ने मेधावियों को स्वर्ण पदक वितरित कर जीवन मे सफलता के मार्ग पर आगे बढ़ते रहने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि संस्कृत का भारतीय संस्कृति से अटूट संबंध है। यह विश्व कल्याण की भाषा है। देववाणी में शब्दों की उतपत्ति गुणों से होती है। देखें अगली स्लाइड्स...।
2 of 5
भारत की एकजुटता की परंपरा देखनी हो तो केवल संस्कृत में ही मिलती है। अखिलेश मिश्र ने कहा कि संस्कृत की वजह से ही भारत विविधता वाला देश है। संस्कृत के प्रभाव से ही विश्व बंधुत्व की भावना विकसित होती जा रही है। दीक्षांत का अर्थ शिक्षा का अंत नही बल्कि दायित्व निर्वहन की जिम्मेदारी अब और बढ़ गई है।
3 of 5
देश की सांस्कृतिक आत्मा की रक्षा के लिए आगे आने की जरूरत है। समारोह में आचार्य परीक्षा में सर्वाधिक 10 पदक पाकर मीना कुमारी विश्वविद्यालय टॉपर रही। इसके बाद आचार्य परीक्षा में ही सुमित्रानंदन चतुर्वेदी-आशुतोष मिश्र को 5-5 पदक मिले। इस दौरान राज्यपाल आनंदी बेन पटेल ने पंडित रामयत्न शुक्ल को महामहोपाध्याय की उपाधि प्रदान की।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
राज्यपाल ने मेधावियों को बांटे पदक।
- फोटो : अमर उजाला
कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए उत्तर प्रदेश की राज्यपाल और कुलाधिपति आनंदीबेन पटेल ने कहा कि संस्कृत भाषा और सनातन संस्कृति की वजह से ही भारत एकता के सूत्र में बंधा है। यह खेद का विषय है कि लंबे समय से संस्कृत भाषा उपेक्षित है। अब नई शिक्षा नीति में संस्कृत अध्ययन को बढ़ावा दिया जा रहा है। अब संस्कृत के प्रचार प्रसार के लिए विद्वानों को आगे आना होगा। सरकार भी संस्कृत भाषा के संवर्धन के लिए प्रयासरत है। संस्कृत केवल भाषा ही नही भारतीय संस्कृति की आत्मा है।
विज्ञापन
5 of 5
संपूर्णानंद संस्कृत विश्वविद्यालय
- फोटो : self
नई पीढ़ी को संस्कृत के प्रति जागरूक करने की जरूरत है और इस दिशा में संपूर्णानंद संस्कृत विश्वविद्यालय जैसे संस्थानों की अहम भूमिका है। कुलपति प्रो.राजाराम शुक्ल ने अतिथियों का स्वागत करते हुए विश्वविद्यालय की उपलब्धियों को बताया। कार्यक्रम का संचालन कुलसचिव राजबहादुर ने किया।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।