{"_id":"67f164b7c21b3876e706b2f8","slug":"sampoorna-samadhan-diwas-public-hearing-of-dm-180-complaints-came-3-resolved-on-the-spot-2025-04-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"संपूर्ण समाधान दिवस: डीएम की जनसुनवाई, 180 शिकायतें आई 3 का मौके पर निस्तारण; दिखी सख्ती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
संपूर्ण समाधान दिवस: डीएम की जनसुनवाई, 180 शिकायतें आई 3 का मौके पर निस्तारण; दिखी सख्ती
Sat, 05 Apr 2025 10:43 PM IST
अमन विश्वकर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
Published by: अमन विश्वकर्मा
Updated Sat, 05 Apr 2025 10:43 PM IST
सार
डीएम ने फरियादियों की शिकायतों को सुनने के बाद त्वरित ताैर पर निस्तारण के निर्देश दिए। उन्होंने अफसरों और कर्मचारियों से कहा कि विभागीय स्तर पर पूरी पड़ताल कर समस्याओं का समाधान करें।
विज्ञापन
जनसुनवाई में शिकायतें सुनते डीएम व अन्य अधिकारी।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
संपूर्ण समाधान दिवस में शनिवार को सदर तहसील में डीएम एस राजलिंगम ने जनसुनवाई की। इस दौरान 180 शिकायतें उन्होंने सुनी। इसमें तीन का उन्होंने मौके पर ही निस्तारण कर दिया। 177 शिकायतें संबंधित विभागों को भेजी गईं। संबंधित अफसरों को निर्देश दिए गए कि शिकायतों का मौके पर जाकर जांच करें उसके बाद ही गुणवत्तापूर्ण निस्तारण करें।
विज्ञापन
डीएम ने कहा कि संपूर्ण समाधान दिवस पर प्राप्त प्रार्थना पत्रों को अधिकारी गुणवत्तापूर्ण ढंग से एक सप्ताह के अंदर निस्तारण कराना सुनिश्चित कराएं। गुणवत्तापूर्ण निस्तारण न पाए जाने पर संबंधित अधिकारी/कर्मचारी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
उन्होंने उपस्थित सभी अधिकारियों को निर्देशित किया कि शासन की मंशानुरूप जन समस्याओं का निस्तारण प्राथमिकता पर सुनिश्चित करें। इसमें किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। शिकायतकर्ता की बातों को गंभीरता से सुनें।
विज्ञापन
राजस्व व जमीन प्रकरण शिकायत के निस्तारण हेतु मौके पर जाकर जांच करते समय शिकायतकर्ता अथवा वहां पर उपस्थित व्यक्तियों के हस्ताक्षर अवश्य कराए और फोटोग्राफ्स भी सुनिश्चित करें। उन्होंने सभी अधिकारियों को निर्देशित किया कि सभी विभागाध्यक्ष अपने विभाग स्तर पर ही शिकायतकर्ताओं को संतुष्टि के साथ उनकी समस्याओं का निस्तारण सुनिश्चित करें।