फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   SAMMAN

प्रो. रामचंद्र पांडेय को मिलेगा करपात्र रत्न सम्मान

Thu, 25 Jul 2019 01:45 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 25 Jul 2019 01:45 AM IST
विज्ञापन
SAMMAN
वाराणसी। करपात्र प्राकट्योत्सव के अवसर पर दिए जाने वाले करपात्र रत्न एवं करपात्र गौरव सम्मान की घोषणा बुधवार को कर दी गई। पुरस्कारों के वितरण के लिए आयोजित विद्वानों की बैठक में प्रो. रामचंद्र पांडेय को करपात्र रत्न सम्मान और पं. व्यास नंदन शास्त्री को करपात्र गौरव देने के नाम पर मुहर लगी। करपात्र रत्न सम्मान के तहत एक लाख रुपये का पुरस्कार, दुशाला, श्रीफल और प्रशस्तिपत्र तथा करपात्र गौरव के लिए 11 हजार रुपये की धनराशि दी जाती है। यह सम्मान दो अगस्त को करपात्र प्राकट्योत्सव के अवसर पर दिया जाएगा। उक्त जानकारी धर्म संघ शिक्षा मंडल के महामंत्री पं. जगजीतन पांडेय ने दी।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि प्रो. रामचंद्र पांडेय काशी हिंदू विश्वविद्यालय में ज्योतिष विभाग के पूर्व अध्यक्ष रह चुके हैं। इसके अलावा वह राष्ट्रपति पदक से सम्मानित और भारत सरकार की पंचांग सुधार समिति तथा ज्योर्तिविज्ञान पाठ्यक्रम सलाहकार समिति के सदस्य भी रह चुके हैं। 10 से अधिक पुस्तकों का लेखन व संपादन कर चुके प्रो. पांडेय पूर्व में जगदगुरु रामानंदाचार्य संस्कृत विश्वविद्यालय जयपुर में सवाई जयसिंह पीठ के आचार्य पद पर भी रहे हैं। वहीं करपात्र गौरव के लिए चयनित विद्वान वृंदावन निवासी पं. व्यास नंदन शास्त्री धर्मसम्राट स्वामी करपात्री महाराज के शिष्यों में से एक हैं। श्रीमद्भागवत के जानकार पं. शास्त्री को भागवत के 18 हजार श्लोक कंठस्थ हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed