फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   samkatmochan sangeet samaroh starts online

आभासीय दुनिया के मंच पर शुरू हुआ संकटमोचन संगीत समारोह

Sun, 02 May 2021 12:46 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 02 May 2021 12:46 AM IST
विज्ञापन
samkatmochan sangeet samaroh starts online
हनुमान लला मेरे प्यारे लला... की शहनाई पर मंगल धुन के साथ संकटमोचन संगीत समारोह का शुभारंभ हुआ। आभासीय दुनिया के मंच पर जुड़े संगीत के रसिकों ने भी पेज पर हनुमान लला का कमेंट लिखकर अपनी-अपनी हाजिरी लगाई।
विज्ञापन

शनिवार को संकट मोचन संगीत समारोह के 97वें संस्करण की शुरुआत पं. जसराज के शिष्य लोकेश आनंद ने दिल्ली से संकटमोचन के दरबार में हाजिरी लगाई। कार्यक्रम की पहली प्रस्तुति में लोकेश आनंद ने शहनाई के माध्यम से राग जोग में विलंबित लय पर हनुमाल लला, मेरे प्यारे लला... से शुरुआत की। उसके बाद राग जोग में प्रसिद्ध बंदिश साजन मोरे घर आयो... की अवतारणा की। शहनाई पर पं. जसराज के गीतों की धुन को सुनकर हर श्रोता ने उनको भी नमन किया। कोरोना संक्रमण को देखते हुए आयोजन समिति ने पिछली बार की तरह पूरे आयोजन को डिजिटल स्वरूप में परिवर्तित कर दिया। इसके पूर्व समारोह में आरटी पीसीआर निगेटिव रिपोर्ट वाले 50 श्रोताओं को उपस्थित होने की व्यवस्था बनाई गई थी।
विज्ञापन

दूसरी प्रस्तुति बनारस घराने के युवा प्रतिनिधि गणेश प्रसाद मिश्र की होनी थी लेकिन तकनीकी समस्या के कारण वह ऑनलाइन नहीं हो सके। इसके बाद कोलकाता से पं. राम प्रपन्न भट्टाचार्य ने सितारवादन की प्रस्तुति दी। पेशे से सॉफ्टवेयर इंजीनियर और इटावा घराने के राम प्रपन्न भट्टाचार्य ने राग यमन में हनुमानजी पर आधारित बंदिश पेश की। इसके बाद उसी राग में जोड़ और झाला का वादन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इनसेट
हनुमान जी से है प्रार्थना उबारें सभी को महामारी से
श्री संकटमोचन संगीत समारोह का वर्चुअल उद्घाटन करते हुए महंत प्रो. विश्वंभरनाथ मिश्र ने कहा कि इस अनुष्ठान को पवित्र बनाने के लिए पिछली वर्ष की तरह ही दर्शक डिजिटल प्लेटफॉर्म पर जुड़ें। उन्होंने कहा बीते एक साल में महामारी ने हमसे ऐसे कलाकारों को छीना है जिसको मंदिर परिवार कभी नहीं भूल पाएगा। पं. जसराज, पं. राजन मिश्र और पं. देबू चौधरी के परिवार को हनुमानजी महाराज यह कष्ट सहने की शक्ति दें। प्रो. मिश्र ने कहा कि हनुमानजी महाराज अष्ट सिद्धि नौ निधि के दाता हैं। हम सब उनसे प्रार्थना करें कि इस महामारी से सबको उबारें और सबके प्राणों की रक्षा करें। हमने कोशिश की है कि किसी भी हाल में भगवान की सेवा नहीं रुकनी चाहिए इसलिए यह आयोजन डिजिटल प्लेटफॉर्म पर इस साल भी किया जा रहा है। महंत प्रो. विश्वंभर नाथ मिश्र भी कोरोना से संक्रमित हैं और उन्होंने खुद को आइसोलेट कर रखा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed