{"_id":"5d2f88ce8ebc3e6d080698b8","slug":"samasya-varanasi-news-vns4732624111","type":"story","status":"publish","title_hn":"कैंट डग्गामार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कैंट डग्गामार
विज्ञापन
फोटो....
कैंट पर फिर डग्गामार वाहनों का साया
रोडवेज को लग रहा घाटा, जाम का भी बन रहा कारण
- यात्रियों को झेलनी पड़ रही समस्या, जिम्मेदार मौन
अमर उजाला ब्यूरो
वाराणसी। कैंट रेलवे स्टेशन के सामने से लेकर रोडवेज बस अड्डे तक एक बार फिर डग्गामार वाहनों का जमावड़ा होने लगा है। इसके चलते रोडवेज बसों को घाटा लगने के साथ ही जाम की समस्या भी गंभीर हो जा रही है। किसी भी दिन फिर से विवाद की स्थिति उत्पन्न हो सकती है।
कुछ दिनों पहले डग्गामार वाहनों के संचालन को लेकर रोडवेज व निजी बस संचालक आमने सामने आ गए थे। इसके बाद आरटीओ व पुलिस ने अभियान चलाकर डग्गामार वाहनों को खदेड़ दिया। एक बार फिर रोडवेज के सामने से कैंट रेलवे स्टेशन तक डग्गामार वाहनों का कब्जा हो गया है। निर्माणाधीन पुल के नीचे ऐसे वाहनों को खड़े देखा जा सकता है। आड़े तिरछे वाहन खड़ा कर जबरन यात्रियों को बैठाते हैं और फिर निकल जाते हैं। डग्गामार वाहनों में क्षमता से ज्यादा यात्री बैठाए जा रहे हैं। इसके चलते रोडवेज बसों तक बड़ी संख्या में यात्री पहुंच ही नहीं पा रहे हैं। यही नहीं इन बसों के रंग रूप भी हूबहू अनुबंधित बसों जैसे ही दिखते हैं। इसकी वजह से भी यात्री असमंजस में पड़ जाते हैं। डग्गामार वाहनों के चलते पूरे दिन क्षेत्र में जाम लगा रहता है।
अवैध ऑटो स्टैंड से लग रहा जाम
- कैंट रेलवे स्टेशन पर अधिकारी अतिथि गृह के सामने अवैध ऑटो स्टैंड के चलते जाम लग रहा है। सावन में स्नानार्थियों की बढ़ी भीड़ के चलते यह समस्या और भी गंभीर हो गई है। अपने-अपने वाहन में बैठाने के चक्कर में खींचतान के चलते यात्री घायल भी हो जा रहे हैं। इस ओर न तो आरपीएफ और नहीे जीआरपी का ध्यान जा रहा है। किसी भी दिन बड़ी घटना घट सकती है।
विज्ञापन
कोट्स-
- डग्गामार वाहनों की फोटोग्राफी कराकर आरटीओ को भेजा जाएगा और कार्रवाई के लिए लिखा जाएगा। - केके शर्मा, आरएम