फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Samar Singh: March 25..Akanksha's last call..and a few seconds of talk, Akanksha had a talk before she died

Samar  Singh: 25 मार्च..आकांक्षा की आखिरी कॉल..और कुछ सेंकेंड की बातचीत, मरने से पहले Akanksha से हुई थी बात

Sun, 09 Apr 2023 08:41 AM IST
किरन रौतेला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: किरन रौतेला Updated Sun, 09 Apr 2023 08:41 AM IST
सार

आकांक्षा दुबे को आत्महत्या के लिए उकसाने का आरोपी गायक समर सिंह शनिवार की शाम भारी गहमागहमी के बीच रिमांड मजिस्ट्रेट तृप्ति सिंह की अदालत में पेश किया गया। समर सिंह से शनिवार को लगभग सात घंटे की पूछताछ की। जिसमें उसने बताया कि आकांक्षा की मौत से पहले उसकी बात हुई थी। 

विज्ञापन
Samar Singh: March 25..Akanksha's last call..and a few seconds of talk, Akanksha had a talk before she died
Samar Singh Arrested - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भोजपुरी एक्ट्रेस आकांक्षा दुबे मौत मामले में एक के बाद एक कई खुलासे हो रहे हैं। आरोपी भोजपुरी गायक समर सिंह की गिरफ्तारी भी हो चुकी है। पुलिस पूरी कोशिश में लगी है कि सच सामने आए लेकिन सवाल वही कि अगर ये आत्महत्या का मामला है तो आकांक्षा दुबे ने ऐसा कदम क्यों उठाया। आकांक्षा एक उभरती कलाकार थीं। इंस्टाग्राम पर उनके 19 लाख फॉलोअर थे। फिर भी ऐसी क्या परेशानी थी कि उन्हें ये कदम उठाना पड़ा? 

विज्ञापन


आकांक्षा दुबे को आत्महत्या के लिए उकसाने का आरोपी गायक समर सिंह शनिवार की शाम भारी गहमागहमी के बीच रिमांड मजिस्ट्रेट तृप्ति सिंह की अदालत में पेश किया गया। समर सिंह से शनिवार को लगभग सात घंटे की पूछताछ की। इसके बाद ही उसे रिमांड मजिस्ट्रेट की अदालत में पेश किया।
विज्ञापन

 

Samar Singh: March 25..Akanksha's last call..and a few seconds of talk, Akanksha had a talk before she died
samar singh - फोटो : अमर उजाला

'आकांक्षा से कुछ की सेकेंड बात हुई थी'

पुलिस लाइन में हुई पूछताछ में समर सिंह ने कई बातें पुलिस को बताई। उसने बताया कि '25 मार्च की शाम को आकांक्षा दुबे ने उसे आखिरी कॉल किया था। वो भी कुछ सेकेंड तक ही बात हुई थी जिसमें कामकाज को लेकर ही बात हुई थी।' समर ने पुलिस को बताया कि 25 मार्च की रात आकांक्षा की आखिरी कॉल उसके मोबाइल पर आई थी। शोरशराबा ज्यादा हो रहा था, इसलिए पांच-छह सेकेंड बाद उसने फोन काट दिया था। 
समर के मोबाइल को फोरेंसिक लैब में भेज कर चेक कराया जाएगा कि आकांक्षा से संबंधित कोई महत्वपूर्ण डेटा या चैट उसने डिलीट तो नहीं कर दिया है। 

Samar Singh: March 25..Akanksha's last call..and a few seconds of talk, Akanksha had a talk before she died
samar singh - फोटो : अमर उजाला
संजय सिंह अभी भी भूमिगत
बता दें कि सारनाथ स्थित एक होटल के कमरे में बीते 26 मार्च को आकांक्षा दुबे का शव फंदे के सहारे लटका मिला था। वह भोजपुरी फिल्म की शूटिंग करने वाराणसी आई थीं। 27 मार्च को आकांक्षा दुबे की मां मधु दुबे की तहरीर के आधार पर सारनाथ थाने में आत्महत्या के लिए उकसाने के आरोप में भोजपुरी गायक आजमगढ़ के मेंहनगर निवासी समर सिंह और उसके दोस्त बिलरियागंज क्षेत्र के गद्दोपुर निवासी संजय सिंह के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया था। मुकदमा दर्ज होने के बाद पुलिस ने समर सिंह को गाजियाबाद से गिरफ्तार किया और संजय सिंह अभी भी भूमिगत है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed