{"_id":"5d74db3c8ebc3e014d680174","slug":"samajwadi-party-workers-protested-against-increase-in-duty-on-challan-traffic-varanasi","type":"story","status":"publish","title_hn":"वाराणसी : सपा कार्यकर्ताओं ने चालान शुल्क के खिलाफ हेलमेट पहन कर किया बुद्धि-शुद्धि यज्ञ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वाराणसी : सपा कार्यकर्ताओं ने चालान शुल्क के खिलाफ हेलमेट पहन कर किया बुद्धि-शुद्धि यज्ञ
Sun, 08 Sep 2019 04:13 PM IST
गीतार्जुन गौतम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
Published by: गीतार्जुन गौतम
Updated Sun, 08 Sep 2019 04:13 PM IST
विज्ञापन
ट्रैफिक नियमों को लेकर सपा के कार्यकर्ताओं ने किया विरोध
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने रविवार को मैदागिन चौराहे पर हेलमेट पहनकर परिवहन मंत्री नितिन गडकरी द्वारा किए गए चालान शुल्क की वृद्धि के खिलाफ बुद्धि-शुद्धि यज्ञ किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने केंद्र और यूपी सरकार पर भी कई आरोप लगाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
कार्यकर्ताओं ने कहा कि जिस प्रकार से जनता के ऊपर जबरन ट्रैफिक नियमों का हवाला देते हुए मनमाना शुल्क वसूला जा रहा है, ये सरकार की नकारात्मक सोच का नतीजा है। समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने सरकार से मांग की है कि नए चालान शुल्क को जल्द से जल्द सुधारा जाए और हर एक चौराहों पर एक परिवहन अधिकारी को नियुक्त किया जाए। जोकि गाड़ियों से संबंधित कागजातों को चालान कटने के साथ ही दुरुस्त कर सके और वाहन मालिकों से उचित शुल्क वसूला जाए।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें : बेटे ने गंगा में प्रवाहित की अरुण जेटली की अस्थियां, अस्थि कलश को दिया गया गार्ड ऑफ ऑनर
ई चालान के नाम पर ट्रैफिक पुलिस की मनमानी पर लगाम लगाई जाए। मौजूदा सरकार केवल जनता के दोहन का काम कर रही है। कभी बिजली की दरों में बढ़ोतरी कर दी जा रही है तो कभी ट्रैफिक नियमों में तब्दीली कर दी जा रही है। जीएसटी और ई-वे बिल से भी जनता परेशान है।