{"_id":"610e151e0f6ad011375089a3","slug":"samajwadi-party-state-president-naresh-uttam-patel-visit-purvanchal-tour-for-save-patel-vote-bank-amid-up-election-20200","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"चुनावी यात्राः पटेल वोटों को सहेजने के लिए सपा के प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम का पूर्वांचल दौरा कल से, 10 को बनारस में कार्यक्रम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चुनावी यात्राः पटेल वोटों को सहेजने के लिए सपा के प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम का पूर्वांचल दौरा कल से, 10 को बनारस में कार्यक्रम
Sat, 07 Aug 2021 10:37 AM IST
उत्पल कांत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
Published by: उत्पल कांत
Updated Sat, 07 Aug 2021 10:37 AM IST
सार
समाजवादी पार्टी हर समाज को साधने के लिए सम्मेलन और जनसंपर्क अभियान चला रही है। पटेल समाज को एकजुट करने के लिए सपा के प्रदेश अध्यक्ष का दौरा काफी अहम माना जा रहा है। सपा की ओर से पटेल नेताओं को तीनों जिलों में लगाया गया है, जो कार्यक्रम को अंतिम रूप देने में जुटे हैं।
विज्ञापन
नरेश उत्तम पटेल
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
विधानसभा चुनाव से पहले पार्टी को मजबूती देने और पटेल वोटों को सहेजने के लिए पूर्वांचल के तीन दिवसीय दौरे पर सपा के प्रदेश अध्यक्ष व एमएलसी नरेश उत्तम पटेल आ रहे हैं। उनका मिर्जापुर, सोनभद्र और वाराणसी में होने वाला दौरा आठ अगस्त से शुरू होकर 10 को खत्म होगा।
विज्ञापन
चुनावी रणनीतिकारों के अनुसार वाराणसी की तीन विधानसभा पटेल बाहुल्य हैं। इनमें रोहनिया, सेवापुरी और पिंडरा हैं। यहां पर पटेल वोटर निर्णायक की भूमिका में होते हैं। इसके अलावा मिर्जापुर और सोनभद्र में भी पटेल समाज हैं। समाजवादी पार्टी हर समाज को साधने के लिए सम्मेलन और जनसंपर्क अभियान चला रही है।
विज्ञापन
पटेल समाज को एकजुट करने के लिए सपा के प्रदेश अध्यक्ष का दौरा काफी अहम माना जा रहा है। सपा की ओर से पटेल नेताओं को तीनों जिलों में लगाया गया है, जो कार्यक्रम को अंतिम रूप देने में जुटे हैं। बीते जून माह मेें दिल्ली में गृहमंत्री अमित शाह से केंद्रीय मंत्री अनुप्रिया पटेल ने मुलाकात की थी तो उसी दिन उनकी बहन और अपना दल की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष पल्लवी पटेल ने सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव से लखनऊ में मुलाकात की थी।
विज्ञापन
पूर्वांचल दौरे के कई सियासी समीकरण
इसे देखते हुए प्रदेश अध्यक्ष के पूर्वांचल दौरे के कई सियासी समीकरण निकाले जा रहे हैं। सपा जिलाध्यक्ष सुजीत यादव के अनुसार प्रदेश अध्यक्ष मिर्जापुर में आठ अगस्त, नौ को सोनभद्र और 10 को वाराणसी में रहेंगे। महानगर अध्यक्ष विष्णु शर्मा ने बताया कि प्रदेश अध्यक्ष महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ में छात्रसंघ के कार्यक्रम में 10 को रहेंगे।