फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Samajwadi Party Leaders Pelted Stones in UP Stopped at Village Border 8 Injured Two Policemen

सपा नेताओं को गांव से खदेड़ा: पूर्व मंत्री व दो पुलिसकर्मी समेत 8 घायल, पंचायत के बीच पत्थरबाजी; जानें मामला

Wed, 22 Apr 2026 04:15 PM IST
Aman Vishwakarma अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: Aman Vishwakarma Updated Wed, 22 Apr 2026 04:15 PM IST
सार

Ghazipur News: जिले में इस मामले के बाद प्रशासन का कहना है कि किसी भी तरह की अफवाह फैलाने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। वहीं, घटना के बाद गांव में दहशत का माहौल है और लोग सतर्क नजर आ रहे हैं।

विज्ञापन
Samajwadi Party Leaders Pelted Stones in UP Stopped at Village Border 8 Injured Two Policemen
विवाद के बीच बातचीत करती पुलिस और घायल करंडा थाना प्रभारी। - फोटो : संवाद

विस्तार

UP Crime: गाजीपुर के करंडा थाना क्षेत्र के कटरिया गांव में बुधवार को उस समय तनावपूर्ण स्थिति बन गई, जब समाजवादी पार्टी (सपा) का एक प्रतिनिधिमंडल पीड़ित परिवार से मिलने पहुंचा। ग्रामीणों ने सपा नेताओं को गांव के बाहर ही रोक दिया और अंदर जाने की अनुमति नहीं दी। इसके विरोध में सपा नेता और कार्यकर्ता वहीं धरने पर बैठ गए, जिससे माहौल और अधिक गर्म हो गया।

विज्ञापन


कुछ ही देर में दोनों पक्षों के बीच विवाद बढ़ता गया और स्थिति पथराव तक पहुंच गई। इस झड़प में पूर्व मंत्री रामआसरे विश्वकर्मा, सत्या यादव, बिंदु बाला, करंडा थाना प्रभारी संतोष पाठक और शहर कोतवाल महेंद्र सिंह समेत कुल आठ लोग घायल हो गए। घायलों को तत्काल नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है।

विज्ञापन

मची अफरातफरी

यह पूरा मामला 15 अप्रैल को 16 वर्षीय किशोरी निशा विश्वकर्मा के शव मिलने से जुड़ा है। उसका शव जमानिया पुल के पास नदी में मिला था। पुलिस जांच में यह मामला हत्या का निकला, जिसके बाद एक आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। घटना के बाद से ही गांव में तनाव का माहौल बना हुआ था।

इसी बीच, सपा प्रतिनिधिमंडल के गांव पहुंचने से स्थिति और बिगड़ गई। ग्रामीणों का कहना था कि बाहरी लोगों के हस्तक्षेप से माहौल खराब हो सकता है, इसलिए उन्होंने नेताओं को गांव में प्रवेश नहीं करने दिया। वहीं, सपा कार्यकर्ता पीड़ित परिवार से मिलने और न्याय दिलाने की मांग पर अड़े रहे।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस प्रशासन सक्रिय हो गया। मौके पर अतिरिक्त पुलिस बल तैनात कर दिया गया और हालात को नियंत्रित करने के प्रयास किए गए। डॉ. राकेश कुमार मिश्रा (अपर पुलिस अधीक्षक सिटी) ने बताया कि गांव में फिलहाल स्थिति नियंत्रण में है और शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस लगातार निगरानी कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed