फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Samajwadi Party leaders meet family members in murder case teenage

Varanasi News: किशोरी की हत्या मामले में परिजनों से मिला सपा का प्रतिनिधिमंडल, प्रशासन की भूमिका पर उठाया सवाल

Sun, 03 Mar 2024 07:27 PM IST
अमन विश्वकर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: अमन विश्वकर्मा Updated Sun, 03 Mar 2024 07:27 PM IST
सार

Varanasi News: सपाजनों ने प्रशासन को चेतावनी दी कि इस नृशंस मामले में जल्द कार्रवाई कर दोषियों को सजा दिलाएं। यदि घटना में संलिप्त अपराधियों को गिरफ्तार कर कड़ी कार्रवाई नहीं की गई तो सपा इस लड़ाई को सड़क से सदन तक ले जाएगी। तत्पश्चात प्रदेश सरकार से भी मांग की गई कि इस परिवार को आर्थिक सहयोग प्रदान किया जाए।

विज्ञापन
Samajwadi Party leaders meet family members in murder case teenage
पीड़ित परिजनों से बातचीत करते सपाजन। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के निर्देश पर पार्टी का प्रतिनिधिमंडल ने आज पुनवासी पाल से मिलकर उनको सांत्वना दी। उनकी पुत्री की अज्ञात व्यक्तियों द्वारा की गई हत्या पर कड़ी नाराजगी जताई। सपाजनों ने परिजनों एवं ग्रामीणों से घटना की पूरी जानकारी प्राप्त की और उनसे वादा किया कि सपा प्रमुख अखिलेश यादव से इसकी चर्चा की जाएगी।

विज्ञापन


शिवपुर स्थित तरना व्यासबाग में आयोजित प्रेसवार्ता में प्रतिनिधिमंडल के सदस्यों ने बताया कि बीटिया की नृशंस हत्याकांड में पुलिस प्रशासन की भूमिका काफी उदासीन है। घटना के 12 दिन बीत गए हैं, लेकिन अभी तक पुलिस प्रशासन ने घटना का खुलासा तो छोड़िए किसी को चिन्हित तक नहीं किया है। चेताया कि यदि घटना में संलिप्त अपराधियों को गिरफ्तार कर कड़ी कार्रवाई नहीं की गई तो सपा इस लड़ाई को सड़क से सदन तक ले जाएगी। तत्पश्चात प्रदेश सरकार से भी मांग की गई कि इस परिवार को आर्थिक सहयोग प्रदान किया जाए।
विज्ञापन


इनकी रही उपस्थिति
पूर्व मंत्री सुरेंद्र सिंह पटेल, विधायक प्रभुनारायण सिंह यादव, एमएलसी आशुतोष सिन्हा, पूर्व मंत्री वीरेंद्र सिंह, पूर्व मंत्री मनोज राय धूपचंडी, जिलाध्यक्ष सुजीत यादव ‘लक्कड़’, वरिष्ठ नेता ज्ञानेंद्र यादव, जिला प्रवक्ता संतोष यादव, पूर्व जिला अध्यक्ष जौनपुर डॉ. अवधनाथ पाल, पूर्व प्रत्याशी मुगलसराय चंद्रशेखर यादव, आनंद मौर्या, कन्हैया राजभर, विधानसभा अध्यक्ष पखंडी बिंद, पूर्व जिलाध्यक्ष महिला सभा रेखा पाल, उमा यादव, राहुल कुमार व बाबूलाल यादव।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed