फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Samajwadi Party leaders arrived to get verified copy of nomination rejection order Said varanasi DM is not picking up phone

वाराणसी: नामांकन खारिज होने के आदेश की सत्यापित कॉपी लेने पहुंचे सपा नेता , कहा- डीएम नहीं उठा रहे फोन

Mon, 28 Jun 2021 01:15 PM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: उत्पल कांत Updated Mon, 28 Jun 2021 01:15 PM IST
सार

सपा नेताओं का आरोप है कि जिलाधिकारी उनका फोन नहीं उठा रहे हैं। जिला अध्यक्ष सुजीत यादव ने कहा कि इसी सत्यापित कॉपी के आधार पर आदेश को अदालत में चुनौती दी जाएगी

विज्ञापन
Samajwadi Party leaders arrived to get verified copy of  nomination rejection order Said varanasi DM is not picking up  phone
सपा नेता निर्वाचन कार्यालय पहुंचे - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जिला पंचायत अध्यक्ष की सपा प्रत्याशी चंदा यादव के नामांकन खारिज होने के आदेश की सत्यापित कॉपी लेने सोमवाार को सपा नेता निर्वाचन कार्यालय पहुंचे। सपा के चुनाव प्रभारी मनोज राय धूपचंडी और जिला अध्यक्ष सुजीत यादव ने निर्वाचन कार्यालय के सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी राजाराम वर्मा से आदेश की सत्यापित कॉपी मांगी।

विज्ञापन


प्रति पेज 20 रूपए के हिसाब से बैंक चालान जमा होने पर ही सत्यापित कॉपी देने का नियम सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया। जिसके बाद सपा नेता बैंक में चालान जमा करने गए। उसकी रसीद देने पर ही उन्हें सत्यापित कॉपी दी जाएगी।
विज्ञापन


सत्यापित कॉपी प्राप्त करने के लिए सपा नेता लगातार जिलाधिकारी कौशल राज शर्मा को फोन कर रहे हैं। सपा नेताओं का आरोप है कि जिलाधिकारी उनका फोन नहीं उठा रहे हैं। जिला अध्यक्ष सुजीत यादव ने कहा कि इसी सत्यापित कॉपी के आधार पर आदेश को अदालत में चुनौती दी जाएगी। बता दें कि बीते शिनवार को नामांकन पत्रों की जांच में पाया गया था कि सपा प्रत्याशी के  शपथ पत्र में नोटरी का रिन्यूवल नहीं हुआ है। इसकी सूचना राज्य निर्वाचन आयोग को भी भेज दी गई है।  

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed