{"_id":"5f6c743369cd3c6156539b55","slug":"samajwadi-party-leader-sent-to-jail-for-making-objectionable-comment-on-cm-yogi-in-varanasi","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"सीएम योगी पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने वाले सपा नेता को भेजा जेल, हिंयुवा नेता ने दर्ज कराई थी एफआईआर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीएम योगी पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने वाले सपा नेता को भेजा जेल, हिंयुवा नेता ने दर्ज कराई थी एफआईआर
Thu, 24 Sep 2020 03:55 PM IST
गीतार्जुन गौतम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
Published by: गीतार्जुन गौतम
Updated Thu, 24 Sep 2020 03:55 PM IST
विज्ञापन
सपा नेता लालू यादव को देर रात किया गिरफ्तार(सफेद कुर्ते में)।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
समाजवादी पार्टी (सपा) के नेता को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर आपत्तिजक टिप्पणी करने के मामले में पुलिस ने बुधवार देर रात गिरफ्तार कर लिया है। गुरुवार को सुबह कोर्ट में पेश करने के बाद उन्हें चांदमारी अस्थाई जेल भेज दिया है।
विज्ञापन
इससे सपा कार्यकर्ताओं और नेताओं में आक्रोश है। गुरुवार सुबह सपा कार्यकर्ता, लालू यादव से मिलने जेल पहुंचे थे। पुलिस ने उन्हें मिलने से रोक दिया। बता दें कि 21 सितंबर को सपा नेता के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज कराई गई थी।
विज्ञापन
हिंदु युवा वाहिनी (हिंयुवा) के नेता ने कराई थी एफआईआर:
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने के मामले में सोमवार को हिंदू युवा वाहिनी वाराणसी मंडल के प्रभारी अंबरीश सिंह भोला ने कोतवाली थाने में एक सपा नेता के खिलाफ तहरीर दी थी। अंबरीश ने तहरीर में लिखा था कि समाजवादी पार्टी के नेता लालू यादव ने हिंदू युवा वाहिनी के मुख्य संरक्षक और प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के खिलाफ सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक टिप्पणी की।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि कोतवाली थाने का काम देख रहे सेकंड अफसर को तहरीर देकर विधिक कार्रवाई की मांग की गई। इस संबंध में पूछे जाने पर कोतवाली थाने का काम देख रहे सेकंड अफसर ने सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आवश्यक कार्रवाई की बात कही थी।