फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Samajwadi party leader hotel sealed in varanasi said i harassed before Up nikay Chunav 2023

Varanasi: सपा नेता का होटल VDA ने किया सील, बोले- निकाय चुनाव से पहले किया जा रहा परेशान

Wed, 12 Apr 2023 10:38 PM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: उत्पल कांत Updated Wed, 12 Apr 2023 10:38 PM IST
सार

वाराणसी विकास प्राधिकरण (वीडीए) ने बुधवार को शिवपुर में सपा नेता ओपी सिंह का होटल सील कर दिया। शमन शुल्क न जमा करने का हवाला देकर वीडीए ने यह कार्रवाई की। 

विज्ञापन
Samajwadi party leader hotel sealed in varanasi said i harassed before Up nikay Chunav 2023
सपा नेता ओपी सिंह का होटल सील - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

शमन शुल्क न जमा करने का हवाला देकर वाराणसी विकास प्राधिकरण (वीडीए) ने शिवपुर में सपा नेता का होटल सील कर दिया। होटल सील करने से पहले उसमें ठहरे अतिथियों को बाहर किया गया। इस होटल का निर्माण वर्ष 2012 में हुआ था। 10 साल बाद सील किया गया है।

विज्ञापन


शिवपुर में बाबतपुर एयरपोर्ट रोड पर सपा नेता ओपी सिंह का होटल और रेस्टोरेंट है। इसका नक्शा पास कराने के लिए वर्ष 2012 में एक मुश्त समाधान योजना के तहत वीडीए में पांच लाख रुपये जमा कराए गए। इसके बाद फाइल बंद कर दी गई। गत 31 मार्च को वीडीए की तरफ से नोटिस जारी करके 10 लाख रुपये का शमन शुल्क जमा कराने का निर्देश दिया गया।
विज्ञापन


तीन अप्रैल को होटल प्रबंधन ने नोटिस का जवाब दिया और एक महीने का समय मांगा, लेकिन ऐसा नहीं हुआ। बुधवार को वीडीए की प्रवर्तन टीम होटल पहुंची और उसे सील कर दिया। उधर, कार्रवाई की सूचना पर अधिवक्ताओं का दल बातचीत के लिए वीडीए भी पहुंचा।

विज्ञापन
विज्ञापन

सपा नेता ओपी सिंह ने कहा कि समाजवादी पार्टी से मेयर पद का मजबूत दावेदार हूं। परेशान करने की नियत से कार्रवाई की गई है। होटल लंबे समय से चल रहा है। कोई नया निर्माण नहीं चल रहा है।
ये भी पढ़ें: समर सिंह और आकांक्षा दुबे के रिश्ते के खुलेंगे राज, पुलिस को मिली भोजपुरी गायक की रिमांड
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed