{"_id":"592850194f1c1ba93e538364","slug":"samajwadi-part-do-corruption-of-100-crore-in-carpet-expo-mart","type":"story","status":"publish","title_hn":"'सपा सरकार में कारपेट एक्सपो मार्ट निर्माण में 100 करोड़ का घपला' ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
'सपा सरकार में कारपेट एक्सपो मार्ट निर्माण में 100 करोड़ का घपला'
ब्यूरो,अमर उजाला,भदोही
Updated Fri, 26 May 2017 09:48 PM IST
विज्ञापन
दिव्यांग जन मंत्री और भदोही जिले के प्रभारी मंत्री ओम प्रकाश राजभर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रदेश के पिछड़ा वर्ग कल्याण, दिव्यांग जन मंत्री और जिले के प्रभारी मंत्री, ओम प्रकाश राजभर ने शुक्रवार को कहा कि कारपेट एक्सपो मार्ट के निर्माण में सपा के शासन में 100 करोड़ का घपला हुआ है, जिसकी जांच कराई जा रही है।
इसके अलावा भदोही नगर पालिका परिषद में वर्ष 2006 से अब तक हुए निर्माण कार्यों की मुख्यमंत्री ने जांच के आदेश दिए हैं।
वे नगर के बाजार सलावत खां में मकबूल अहमद मठल्लू के प्रतिष्ठान में पत्रकारों से वार्ता कर रहे थे।
कारपेट एक्सपो मार्ट को दो सौ करोड़ की लागत से 2015 से बनाया जा रहा है। अब इसका निर्माण लगभग पूरा हो गया है। विधानसभा चुनाव के दौरान भाजपा मार्ट में बड़े पैमाने पर घोटाले का आरोप लगा रही थी।
विज्ञापन
तब भाजपा प्रत्याशी और अब विधायक रवींद्रनाथ त्रिपाठी ने कहा था कि अगर प्रदेश में भाजपा की सरकार बनी तो मार्ट की जांच कराई जाएगी। प्रभारी मंत्री ने बताया कि पिछले दिनों मार्ट की जांच के आदेश दे दिए गए हैं।
प्रभारी मंत्री ने कहा कि दिव्यांगों की पेंशन बढ़ाकर 500 रुपये कर दी गई है। बीते दस वर्षो में दूसरी किसी सरकार ने ऐसा सोचा तक नहीं। जबकि हमारी सरकार दिव्यांगों पर 3.88 करोड़ ऋण बकाया भी माफ करने के प्रस्ताव पर विचार कर रही है।
उन्होंने कहा कि रमजान आ रहा है, विद्युत आपूर्ति को बेहतर करने का प्रयास किया जा रहा है। सरकार ने प्रदेश की सड़कों को गड्ढामुक्त करने के आदेश के तहत 15 जून तक जिले की सड़कों को दुरूस्त करा लिया जाएगा।
वार्ता में मौजूद विधायक रवींद्रनाथ त्रिपाठी ने अहमदगंज फ्लाईओवर निर्माण में गतिरोध के सवाल पर साफ किया कि फ्लाईओवर को चौरी रोड की ओर मोड़ने पर विचार किया जा रहा है। इससे कम से कम लोग प्रभावित होंगे।