फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Salempur BJP MP ravindra kushwaha said indai will be Hindu nation

देश विभाजन और बांग्लादेश निर्माण के समय भारत का हिंदू राष्ट्र घोषित न होना ऐतिहासिक भूल- भाजपा सांसद

Tue, 31 Dec 2019 04:13 PM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Tue, 31 Dec 2019 04:13 PM IST
विज्ञापन
Salempur BJP MP ravindra kushwaha said indai will be Hindu nation
रविंद्र कुशवाहा - फोटो : self

उत्तर प्रदेश के बलिया जिले के सलेमपुर से भाजपा सांसद रवींद्र कुशवाहा ने कहा कि देश के विभाजन और बांग्लादेश के निर्माण के समय देश को हिंदू राष्ट्र घोषित कर देना चाहिए था। इस ऐतिहासिक भूल के चलते देश को आतंकी गतिविधियों का सामना करना पड़ा है। उन्होंने दावा किया है कि आने वाले समय में भारत हिंदू राष्ट्र घोषित होगा।

विज्ञापन


मंगलवार को पत्रकारों से बातचीत करते हुए सांसद कुशवाहा ने कहा कि देश के विभाजन और बांग्लादेश के निर्माण के समय देश को हिंदू राष्ट्र घोषित न करने से ऐतिहासिक भूल हुई है। उन्होंने कहा है कि बंटवारे के समय जब पाकिस्तान और 1971 में बांग्लादेश ने जिस तरह स्वयं को इस्लामी राष्ट्र घोषित किया, उसी तर्ज पर भारत को भी स्वयं को हिंदू राष्ट्र घोषित कर देना चाहिए था।
विज्ञापन


उन्होंने इसके साथ ही कहा कि धर्म निरपेक्षता के नाम पर ऐसा नहीं हुआ। उन्होंने कहा कि हिंदू राष्ट्र घोषित न होने के कारण देश को आतंकी गतिविधियों का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि हिंदू राष्ट्र घोषित न करने के कारण ही नागरिक संशोधन बिल पारित कराने के साथ ही कश्मीर से धारा 370, तीन तलाक आदि हटाने की जरूरत पड़ी है। उन्होंने कहा कि एनआरसी को देश में लागू करने का कदम स्वागत योग्य है।

विज्ञापन
विज्ञापन

इसके जरिए देश में उग्रवादी तत्वों को पहचान कर उनको देश से बाहर निकालने का कार्य होगा। सांसद कुशवाहा ने सपा, बसपा, वामपंथी दलों और कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा, यह दल अल्पसंख्यकों को उग्रवाद के रास्ते पर ले जा रहे हैं। इन दलों को भारत के अल्पसंख्यकों की चिंता नहीं है।

उन्होंने आरोप लगाया कि इन दलों की शह पर देश में उग्रवादी घटनाएं हो रही हैं। उन्होंने समाज विरोधी घटनाओं पर कार्रवाई को लेकर योगी सरकार की प्रशंसा की। उन्होंने कहा कि वास्तव में भारत हिंदू राष्ट्र ही है। भले ही यह हिंदू राष्ट्र घोषित न हुआ हो, क्योंकि इस देश में 85 फीसदी हिंदू रहते हैं। उन्होंने जोर देकर कहा कि आज नहीं तो कल भारत हिंदू राष्ट्र घोषित होकर ही रहेगा।

उन्होंने संसद में एआईएमआईएम नेता असदउद्दीन ओवैसी के बयान का हवाला देते हुए कहा कि ओवैसी भी मानते हैं कि मोदी सरकार में देश हित में उठाए गए कदम हिंदू राष्ट्र बनाने की दिशा में ही हैं। ऐसे में भारत का हिंदू राष्ट्र बनना देश हित में है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed