फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Salary of teachers of 169 schools stopped

169 विद्यालयों के शिक्षकों का वेतन रोका

Fri, 13 May 2022 12:30 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 13 May 2022 12:30 AM IST
विज्ञापन
Salary of teachers of 169 schools stopped
बीएसए गौतम प्रसाद ने नामांकन में कमी आने पर कार्रवाई करते हुए जिले के 169 विद्यालयों के सभी शिक्षकों का वेतन तत्काल प्रभाव से रोक दिया है। उन्होंने शिक्षकों से कहा है कि घर-घर जाकर बच्चों का नामांकन कराएं।
विज्ञापन

फिलहाल जिला नामांकन के मामले में प्रदेश में 43वें स्थान पर है। एक अप्रैल से शुरू हुए नए शिक्षण सत्र में अभी तक 334001 बच्चों का पंजीकरण किया गया है। शिक्षकों से कहा गया था कि वे ग्रीष्मावकाश के पहले संबंधित विद्यालयों के क्षेत्र में घर- घर जाकर अभिभावकों से मिलें और उनसे बच्चों का प्रवेश विद्यालय में कराने के लिए कहें। इसके लिए स्कूल चलो अभियान भी शुरू किया गया था। लेकिन जिले में वर्तमान में 169 ऐसे विद्यालय चिह्नित किए गए हैं, जहां पांच या उससे कम बच्चे पंजीकृत हुए हैं। इन सभी विद्यालयों को चिह्नित कर बीएसए ने वहां के सभी शिक्षकों का वेतन रोक दिया है। उन्होंने कहा है कि शिक्षक एक सप्ताह के अंदर नामांकन में प्रगति लाकर नए बच्चों का विद्यालय में प्रवेश कराएं। इसके लिए वे विद्यालय के अवकाश के बाद जाकर अभिभावकों से मिलें। जिले में फिलहाल 1806 परिषदीय विद्यालय संचालित हैं। इसमें 1200 प्राथमिक, 208 उच्च प्राथमिक तथा 398 कंपोजिट विद्यालय शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed