फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Sakhi Phoolpatti Devi expressed happiness after talking to PM

प्रधानमंत्री से बात के बाद उत्साहित समूह सखी फूलपत्ती देवी ने जताई खुशी

Mon, 23 Nov 2020 12:02 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 23 Nov 2020 12:02 AM IST
विज्ञापन
Sakhi Phoolpatti Devi expressed happiness after talking to PM
डाला क्षेत्र के गुरुमुरा गांव में प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी से वर्चुवल संबाद करने वाली फुलपत्? - फोटो : SONBHADRA
डाला। हम मोदी, योगी के कबहू भुला न पाइब, डेढ़ किमी दूर पानी लेवे जात रहली। अब पानी घर-घर मिली त पानी ढोवे से भी छुटकारा मिली। यह कहना है प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से बात के बाद उत्साहित कोटा के वसुधा टोले की निवासी फूलपत्ती देवी का। हर घर नल पेयजल योजना को लेकर रविवार को गुरमुरा में आयोजित प्रधानमंत्री के वर्चुअल संवाद के दौरान फूलपत्ती देवी ने गांव में पानी की समस्या और पेयजल परियोजना की महत्ता से प्रधानमंत्री को अवगत कराया।
विज्ञापन

कोटा के वसुधा टोले की निवासी फूलपत्ती देवी चमेली आजीविका महिला स्वयं सहायता समूह की समूह सखी हैं। प्रधान मंत्री से संवाद के दौरान फूलपत्ती ने प्रधानमंत्री के सवालों का उसने बखूबी जवाब दिया। उसने कहा कि उनके समूह में 14 महिलाएं हैं। कोरोना काल में गांव से लेकर ब्लाक व जिला तक हजारों मास्क बनाकर वितरित किया। गांव में पानी की बहुत दिक्कत रहती है। हर घर नल परियोजना से घर-घर पानी पहुंचेगा। लोगों को नदी व कुओं से पानी लाने से निजात मिलेगी। महिलाओं को एक किमी से डेढ़ किमी दूर से पानी लाना पड़ता है। अभी जो पानी लाया जाता है वह पानी प्रदूषित रहता है। नल से जब साफ पानी मिलेगा तो लोग पानी को बचाएंगे और उसका सेवन करेंगे।
विज्ञापन

संवाद के बाद फूलपत्ती देवी ने बताया कि सपने में भी नाही सोचले रहली कि प्रधान मंत्री हमरा से बात करिहें और हमरे गांव में कबहु नल से साफ पानी आई। हम लोग हैंडपंप के मुर्चा वाला पानी, चुआड़ व नाले का गंदा पानी पीने को मजबूर थे। गर्मी में हैंडपंप, कुआं, नाला व चुआड़ सब सूख जात रहल और गंदा पानी भी नसीब नाही होत रहल। अब पानी घर-घर मिली त पानी ढोवे से भी छुटकारा मिली और गांव क विकास होई। हम सब मोदी जी अउर योगी जी के कबहु भुला न पाईब।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed