फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Saints started Panchakroshi Padyatra for world welfare and environmental protection

Varanasi News: विश्व कल्याण और पर्यावरण संरक्षण के लिए संतों ने शुरू की पंचक्रोशी पदयात्रा

Mon, 18 May 2026 01:49 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 18 May 2026 01:49 AM IST
विज्ञापन
Saints started Panchakroshi Padyatra for world welfare and environmental protection
मणिकर्णिका घाट से पंचकोशी यात्रा के लिए जाते महामंडलेश्वर स्वामी आशुतोषानंद गिरी व अन्य श्रद्धा
पुरुषोत्तम मास पर काशी के संत समाज ने विश्व कल्याण, आध्यात्मिक जागरण और पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए पंचक्रोशी पदयात्रा का शुभारंभ किया। कैलाश मठ के महामंडलेश्वर स्वामी आशुतोषानंद के नेतृत्व में निकली इस यात्रा ने नो फ्यूल का संदेश दिया। स्वामी आशुतोषानंद ने कहा कि वर्तमान समय में विश्व अनेक प्रकार के संकटों से गुजर रहा है। ऐसे समय में सनातन संस्कृति, तप, जप और साधना ही मानवता को नई दिशा प्रदान कर सकती है। कहा कि प्रधानमंत्री एवं मुख्यमंत्री की अपील से प्रेरित होकर संत समाज ने भी यह संकल्प लिया है कि समाज को आध्यात्मिक चेतना एवं भारतीय संस्कृति से जोड़ा जाए। उन्होंने स्कंद पुराण के काशी खंड का उल्लेख पंचक्रोशी परिक्रमा के बारे में विस्तार से बताया। कहा कि भगवान विष्णु ने अपना नाम देकर पुरुषोत्तम मास भी घोषित किया है। इस माह में किए गए जप, तप, व्रत, दान और साधना का फल कई गुना अधिक प्राप्त होता है। यात्रा का पहला पड़ाव कंदवा पर विश्राम किया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed