फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Sailors sitting on strike in Kashi, this reason came to the fore

Varanasi: काशी में आज नहीं कर पाएंगे नौका विहार! हड़ताल पर बैठे नाविक, सामने आई ये वजह

Thu, 06 Jul 2023 12:15 PM IST
किरन रौतेला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: किरन रौतेला Updated Thu, 06 Jul 2023 12:15 PM IST
सार

वाराणसी में गुरुवार को नाविक हड़ताल पर उतर आए। गंगा निषादराज सेवा न्यास ने एक पत्र लिखकर प्रशासन के फैसले का विरोध किया है। 

विज्ञापन
Sailors sitting on strike in Kashi, this reason came to the fore
Varanasi: काशी में हड़ताल पर बैठे नाविक - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

वाराणसी में गुरुवार को नाविक हड़ताल पर बैठ गए हैं। बताया जा रहा है कि वाटर टैक्सी के विरोध में नाविकों ने हड़ताल की है। बता दें कि प्रशासन नमोघाट और अस्सी घाट के बीच वाटर टैक्सी का संचालन शुरू करने जा रहा है। इसके लिए चार रूटों का चयन कर किराया तय कर दिया गया है। यह वाटर टैक्सी एक फेरे में 86 श्रद्धालुओं को गंगा के रास्ते गंतव्य तक पहुंचाएगी। पूरे दिन में दो वाटर टैक्सी 10 फेरे पूरे करेगी।

विज्ञापन

काशी के नाविकों ने प्रशासन के इस फैसले का विरोध किया है। 
यह भी पढ़ें- Route Diversion: पीएम मोदी की सभा के चलते कल वाराणसी में रहेगा रूट डायवर्जन, घर से निकलने से पहले पढ़ें ये खबर
विज्ञापन

गुजरात के भावनगर से मंगाई गई 10 वाटर टैक्सी में दो को गंगा में संचालन के लिए तैयार किया जा रहा है। नगर निगम ने अस्सी से नमो घाट, हरिश्चंद्र घाट से मणिकर्णिका घाट और काशी विश्वनाथ कॉरिडोर से अस्सी घाट और नमो घाट तक चार रूट तय किए गए हैं। सावन के बाद भी इन वाटर टैक्सियों का नियमित संचालन इन रूटों पर किया जाएगा। जलमार्ग प्राधिकरण ने भावनगर से मंगाई गई 10 वाटर टैक्सी वाराणसी जिला प्रशासन को दी थी। इसमें वाटर एंबुलेंस और शव वाहिनी के रूप में जलयानों को आरक्षित किया गया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed