फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   man triple talaq to wife over phone for not getting two lakh rupees in dowry

UP News: दहेज में दो लाख नहीं मिले तो फोन पर तीन बार तलाक कहा और तोड़ लिया नाता, मुकदमा दर्ज

Mon, 07 Oct 2024 03:54 PM IST
वाराणसी ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: वाराणसी ब्यूरो Updated Mon, 07 Oct 2024 03:54 PM IST
सार

वाराणसी जिले में हैरान करने वाला मामला सामने आया। दो लाख रुपये दहेज में नहीं मिले तो शख्स ने फोन पर पत्नी को तीन बार तलाक कहा और नाता तोड़ लिया। जिसके बाद आदमपुर थाने में पीड़िता ने पति, ननद, दो देवर और दो जेठ पर मुकदमा दर्ज कराया। 
 

विज्ञापन
man triple talaq to wife over phone for not getting two lakh rupees in dowry
तीन तलाक - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दहेज में दो लाख रुपये की मांग पूरी न होने पर चौहट्टा ला खां की रहने वाली तस्कीन को उसके पति ने फोन पर तीन बार तलाक कहा। इसके बाद तस्कीन से नाता तोड़ लिया। तस्कीन के प्रार्थना पत्र पर पुलिस आयुक्त के आदेश से आदमपुर थाने में उसके पति अयोध्या जिले के राठहवेली के मोहम्मद ताहिर मेहंदी, ननद निगार फातिमा उर्फ लल्ली, जेठ लाल व चांद और देवर अतहर मेहंदी व हैदर मेहंदी के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।

विज्ञापन


यह है मामला
तस्कीन ने पुलिस को बताया कि उसका निकाह सात अगस्त 2014 को मोहम्मद ताहिर मेहंदी के साथ हुआ था। ससुराल जाने पर दहेज के लिए उसे प्रताड़ित किया जाने लगा। देवर उसके साथ बदसलूकी भी करते थे। 14 मई 2023 को तस्कीन से मायके से दो लाख रुपये मंगवाने के लिए कहा गया। 15 मई 2023 को उसके जेठ लाल व चांद ने बच्चों के साथ गाड़ी में बैठा कर उसे मायके पहुंचा दिया। 
विज्ञापन


लंबे समय तक वह इंतजार करती रही कि उसे पति ससुराल लेकर जाएगा। 10 अगस्त 2024 को पति को फोन करने पर उसने गालीगलौज किया। इसके तीन बार कहा कि तलाक देता हूं और फिर फोन काट दिया। इस तरह से उसके पति ने एक झटके में तीन बार तलाक कह कर उससे नाता तोड़ लिया। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed