फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   sadak khudai

बेमौसम सड़क की खुदाई, जनता की आफत आई

Mon, 29 Jul 2019 01:51 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 29 Jul 2019 01:51 AM IST
विज्ञापन
sadak khudai
वाराणसी। बरसात से पहले पूरा होने वाले कामों पर अफसरों की लापरवाही का खामियाजा आम आदमी को भुगतना पड़ रहा है। हसनपुर गांव में सीवर लाइन डालने के लिए पिछले 15 दिनों से मंडुवाडीह चौराहे के पास सड़क की खुदाई कर दी गई है। विकास प्राधिकरण (वीडीए) की लापरवाही के चलते अब तक पाइन लाइन नहीं डाला जा सकी है। कार्यदायी संस्था की काम में रुचि नहीं होने से इसे पूरा होने में एक महीने का समय और लग सकता है। उधर, खुदाई के चलते एक तरफ की सड़क समाप्त हो गई और पूरे दिन यहां जाम लगा रहता है।
विज्ञापन

मंडुवाडीह चौराहे से सटे हसनपुर गांव में सीवर ओवर फ्लो की शिकायत काफी समय से थी। ग्रामीणों की शिकायत पर जल कल को सीवर लाइन चौराहे के मेन लाइन से कनेक्ट करने को कहा गया। मगर, जल कल ने इस काम को करने में असमर्थता जता दी। जिलाधिकारी ने विकास प्राधिकरण को बरसात से पहले इस लाइन को दुरुस्त करने का निर्देश दिया। मगर, विभागों की आपसी खींचतान में एक महीने तक काम शुरू ही नहीं हो पाया। मानसून सीजन में वीडीए ने सड़क की खुदाई कर दी और बारिश के चलते यहां काम रोक दिया गया। विभागीय अधिकारियों की लापरवाही के चलते ककरमत्ता से आने वाली सड़क मंडुवाडीह चौराहे से 200 मीटर से पहले से पूरी तरह खुदी है और सड़क पर चलना मुश्किल है। ऐसे में यहां घंटों जाम लगता है मगर कोई सुध लेने वाला नहीं है।
विज्ञापन

सीवर लाइन डालने का काम जल कल का है, मगर हसनपुर में यह काम विकास प्राधिकरण को दिया गया है। इस काम में वीडीए के अधिकारियों की रुचि नहीं लेने के कारण यह काम जस का तस पड़ा है। उधर, अधिकारियों का दावा है कि बारिश और अंडरग्राउंड लाइन के चलते इस काम में एक महीने से ज्यादा समय लगेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed