फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Sabhajit Yadav over 70 age completes half-marathon 107 minutes and wins gold medal brings honor Jaunpur

जज्बे को सलाम: 70 पार सभाजीत यादव ने 107 मिनट में पूरी की हाफ मैराथन, जीता स्वर्ण पदक; जौनपुर का मान बढ़ाया

Sun, 18 Oct 2026 03:08 PM IST
Aman Vishwakarma अमर उजाला नेटवर्क, जाैनपुर।
अमर उजाला नेटवर्क, जाैनपुर। Published by: Aman Vishwakarma Updated Sun, 18 Oct 2026 03:08 PM IST
सार

मछलीशहर क्षेत्र के डभिया निवासी 70 वर्षीय सभाजीत यादव ने वेदांता दिल्ली हाफ मैराथन 2026 में स्वर्ण पदक जीता। उन्होंने 21.097 किलोमीटर की दूरी एक घंटा 47 मिनट तीन सेकंड में पूरी की। सभाजीत अब तक 100 से अधिक पदक जीत चुके हैं। उनके बेटे रोहित यादव भी एशियाई खेल में भाला फेंक स्पर्धा में कांस्य पदक जीत चुके हैं।

विज्ञापन
Sabhajit Yadav over 70 age completes half-marathon 107 minutes and wins gold medal brings honor Jaunpur
दाैड़ लगाते सभाजीत यादव। - फोटो : संवाद

विस्तार

उम्र को मात देकर मछलीशहर तहसील के अदारी गांव के डभिया निवासी सभाजीत यादव ने वेदांता दिल्ली हाफ मैराथन 2026 में स्वर्ण पदक जीतकर जिले का मान बढ़ाया। रविवार को नई दिल्ली के जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में आयोजित प्रतियोगिता में उन्होंने 70 वर्ष और उससे अधिक आयु वर्ग में पहला स्थान हासिल किया। सभाजीत ने 21.097 किलोमीटर की दूरी एक घंटा 47 मिनट तीन सेकंड में पूरी की।

विज्ञापन


70 वर्ष से अधिक उम्र में उनके इस प्रदर्शन ने साबित किया कि नियमित अभ्यास, अनुशासन और मजबूत इच्छाशक्ति के दम पर उम्र की बाधाओं को पीछे छोड़ा जा सकता है। बिब नंबर 178955 के साथ दौड़ में उतरे सभाजीत ने प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन करते हुए स्वर्ण पदक अपने नाम किया। उनकी उपलब्धि से परिवार, गांव और जिले के खेल प्रेमियों में खुशी की लहर है।

विज्ञापन
Trending Videos

कई दशकों से दौड़ रहे, 100 से अधिक पदक जीते
सभाजीत यादव कई दशकों से मैराथन प्रतियोगिताओं में हिस्सा ले रहे हैं। दौड़ के प्रति उनका जुनून और लगातार अभ्यास उन्हें इस उम्र में भी प्रतिस्पर्धा के लिए तैयार रखता है। अब तक वह विभिन्न राष्ट्रीय और राज्य स्तरीय प्रतियोगिताओं में 100 से अधिक पदक जीत चुके हैं। दिल्ली हाफ मैराथन में स्वर्ण पदक उनकी खेल यात्रा की एक और महत्वपूर्ण उपलब्धि है।

उनकी सफलता उन लोगों के लिए भी प्रेरणा है, जो उम्र बढ़ने के साथ शारीरिक गतिविधियों से दूरी बना लेते हैं। सभाजीत ने अपने प्रदर्शन से संदेश दिया कि फिटनेस और खेल के प्रति समर्पण बनाए रखा जाए तो अधिक उम्र में भी उल्लेखनीय उपलब्धियां हासिल की जा सकती हैं।

विज्ञापन

बेटे ने एशियाई खेल में जीता था कांस्य
सभाजीत की इस उपलब्धि से परिवार की खुशियां दोगुनी हो गई हैं। कुछ दिन पहले ही उनके बेटे रोहित यादव ने जापान के नागोया में आयोजित 20वें एशियाई खेल में भाला फेंक स्पर्धा में कांस्य पदक जीतकर देश और जिले का मान बढ़ाया था। अब पिता के स्वर्ण पदक जीतने से परिवार की खेल उपलब्धियों में एक और उपलब्धि जुड़ गई है।

पिता-पुत्र की सफलता से मीरगंज और मछलीशहर क्षेत्र के खेल प्रेमियों में उत्साह है। स्थानीय लोगों ने सभाजीत की मेहनत और लगन की सराहना की। एक ओर बेटे ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पदक जीतकर पहचान बनाई, वहीं पिता ने 70 वर्ष से अधिक आयु वर्ग में हाफ मैराथन जीतकर साबित किया कि खेल में सफलता के लिए उम्र नहीं, बल्कि जुनून और निरंतर अभ्यास महत्वपूर्ण हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed