फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Rules aside, contract Lohia housing

ठेंगे पर नियम, ठेके पर लोहिया आवास

Tue, 03 Jan 2017 01:32 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, वाराणसी
ब्यूरो, अमर उजाला, वाराणसी Updated Tue, 03 Jan 2017 01:32 AM IST
विज्ञापन
लोहिया आवास के आवंटन और निर्माण में घपलेबाजी के लिए तरह-तरह के हथकंडे अपनाए जा रहे हैं। कहीं अपात्रों को आवास बांटने का मामला सामने आ रहा है तो कहीं लाभार्थियों के बैंक पासबुक कब्जे में लेने का। अब लोहिया गांव बरनी में नियम के विपरीत ठेके पर लोहिया आवास का निर्माण कराने का मामला सामने आया है। आवास की दीवारें बनकर खड़ी हो गई हैं लेकिन लाभार्थी को एक धेला तक नहीं मिला। इतना ही नहीं, उसके परिवार के सदस्यों से मुफ्त में मजदूरी भी कराई जा रही है।
विज्ञापन


सेवापुरी विकास खंड के लोहिया ग्राम बरनी में विजयी पाल की पत्नी दुखना देवी के नाम से लोहिया आवास आवंटित हुआ है। खाते में धन आने के बाद ग्राम प्रधान ने ठेकेदार के जरिये आवास का निर्माण कार्य शुरू करा दिया। निर्माण कार्य पूरा होने जा रहा है लेकिन अब तक लाभार्थी के हाथ एक पैसा भी नहीं आया। विजयी ने बताया कि बैंक पासबुक ग्राम प्रधान के पास है। वह मेरी पत्नी को बैंक ले जाकर रुपये निकाल लेते हैं। हम लोगों को पता भी नहीं है कि खाते से कितना धन आया और अब तक कितना निकल चुका है।
विज्ञापन


निर्माण सामग्री कहां से आती है, इसकी भी जानकारी उन्हें नहीं है। विजयी ने आरोप लगाया कि आवास निर्माण में घटिया सामग्री का उपयोग हो रहा है। उन्होंने बताया कि आवास निर्माण में मेरे परिवार के चार लोग मजदूरी कर रहे हैं लेकिन प्रधान या ठेकेदार ने अब तक कोई मजदूरी नहीं दी। वहीं, गांव के अनिल कुमार सिंह, आनंद कुमार पांडेय और दिवाकर पांडेय का आरोप है कि ज्यादातर अपात्रों के लोहिया आवास बन रहे हैं। कमीशन के इस खेल में ब्लॉक से जिले तक के अधिकारी शामिल हैं। उच्चस्तरीय जांच कराई जाए तो व्यापक पैमाने पर घपलेबाजी सामने आएगी। सेवापुरी की बीडीओ रक्षिता सिंह ने बताया  कि ठेके पर लोहिया आवास का निर्माण कराना गलत है। मामले की जांच कराई जाएगी और जो दोषी होगा उसके खिलाफ  कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed