फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Rugby: Lucknow's Under-14 team failed to score a single goal against the 15 goals scored by the girls from Varanasi.

रग्बी : वाराणसी की लड़कियों के 15 गोल के आगे एक भी गोल नहीं कर सकी लखनऊ की अंडर-14 टीम

Thu, 01 Oct 2026 02:04 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 01 Oct 2026 02:04 AM IST
विज्ञापन
Rugby: Lucknow's Under-14 team failed to score a single goal against the 15 goals scored by the girls from Varanasi.
डॉ भीमराव अंबेडकर क्रीड़ा संकुल बड़ा लालपुर में आयोजित प्रदेशीय विद्यालीय रग्बी प्रतियोगिता खेल - फोटो : 1
70वीं माध्यमिक स्कूली खेलों की प्रादेशिक रग्बी प्रतियोगिता बुधवार को लालपुर स्टेडियम में खेली गई। बुधवार को अंडर-14 बालिका वर्ग में वाराणसी ने लखनऊ को 15-0 से पराजित किया। वाराणसी के अटैक के आगे लखनऊ की टीम बेबस नजर आई। वाराणसी की तरफ से सृष्टि पटेल और रोशनी राजभर ने बेहतरीन खेल का प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

वहीं, बालक वर्ग में लखनऊ की टीम ने बालिका वर्ग की हार का बदला लेते हुए वाराणसी को 10-5 से हरा दिया। बालक वर्ग में लखनऊ की तरफ से अंश प्रताप सिंह और हर्ष ने शानदार खेल का प्रदर्शन किया। वाराणसी की तरफ से विनय पाल ने बेहतरीन खेल प्रतिभा का प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता के विजेता खिलाड़ी आगामी राष्ट्रीय स्कूली खेलों में हिस्सा लेंगे।
विज्ञापन

अंडर-17 में भी बालिकाओं ने मारा मैदान -
अंडर-17 बालक वर्ग में लखनऊ ने वाराणसी को 20-10 से हराया। लखनऊ की तरफ से नितिन, आशुतोष और अनुराग ने अच्छा खेल दिखाया। अंडर-17 बालिका वर्ग में वाराणसी ने लखनऊ को 15-5 से पराजित कर खिताब जीता। वाराणसी की काजल और तान्या ने शानदार खेल दिखाया। ऋचा और चांदनी निर्णायक थी। विशेष अतिथि रग्बी इंडिया के अमित कुमार दत्ता ने खिलाड़ियों से परिचय लेकर खेल शुरू कराया। मुख्य अतिथि वाराणसी मंडल के संयुक्त शिक्षा निदेशक दिनेश कुमार ने खिलाड़ियों को पदक देकर पुरस्कृत किया। अध्यक्षता विकास एजुकेशनल ग्रुप के अध्यक्ष डॉ. एके सिंह ने की। संचालन मंडल क्रीड़ा सचिव राजेश कुमार सिंह ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed