फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Ruckus in Varanasi jila Jail prisoners stone pelting and protest after After death of inmates force of many police stations reached

वाराणसी जिला जेल में बवाल: बंदी की मौत के बाद भड़के कैदियों ने मचाया उत्पात, कई थानों की फोर्स पहुंची

Fri, 25 Feb 2022 11:14 AM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: उत्पल कांत Updated Fri, 25 Feb 2022 11:14 AM IST
सार

वाराणसी जिला जेल में शुक्रवार को एक बंदी की इलाज के दौरान अस्पताल में मौत हो गई। इसके बाद जेल में बंदियों और कैदियों ने जमकर हंगामा किया। सूचना मिलते ही भारी संख्या में पुलिस फोर्स मौके पर पहुंची। 

विज्ञापन
Ruckus in Varanasi jila Jail prisoners stone pelting and protest after After death of inmates  force of many police stations reached
वाराणसी जिला जेल में हंगामा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

वाराणसी के चौकाघाट स्थित जिला जेल में शुक्रवार सुबह बंदी की इलाज के दौरान अस्पताल में मौत होने की खबर से क्षुब्ध बंदियों और कैदियों ने जमकर बवाल किया। जेल में हंगामे की सूचना पर कई थानों की फोर्स पहुंच गई। जेल डीआईजी सहित तमाम बड़े अधिकारी जिला जेल पहुंचे। फिलहाल स्थिति नियंत्रण में है। बंदियों द्वारा पथराव की खबर है। जेल अस्पताल के एम्बुलेंस समेत कई वाहनों में तोड़फोड़ की गई है। किसी के घायल होने की सूचना नहीं है। 

विज्ञापन


वाराणसी जिला जेल की चहारदीवारी के भीतर का माहौल अचानक अशांत हो उठा। बताया जा रहा है कि शुक्रवार तड़के बैरक नंबर तीन में रहने वाले बंदी राजेश जायसवाल को दिल का दौरा पड़ा था। 2020 में धोखाधड़ी मामले में चेतगंज थाने से जेल गया था। वह सिगरा क्षेत्र  के बड़ी गैबी का रहने वाला था। जेल अस्पताल के डॉक्टरों की सलाह पर बंदी राजेश को इलाज के लिए कबीरचौरा अस्पताल ले जाया जा रहा था, लेकिन रास्ते में ही उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन


सुरक्षाकर्मियों के साथ नोकझोंक और दुर्व्यवहार
राजेश की मौत की सूचना पर जेल के अन्य बंदियों ने तोड़फोड़ शुरू कर दी। इलाज में लापरवाही का आरोप लगाकर कैदी जेल प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी करने लगे। हंगामा कर रहे बंदियों को शांत कराने गए सुरक्षाकर्मियों के साथ नोकझोंक और दुर्व्यवहार के बाद आनन-फानन पगली घंटी बजाई गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

Ruckus in Varanasi jila Jail prisoners stone pelting and protest after After death of inmates  force of many police stations reached
वाराणसी जिला जेल में बवाल - फोटो : अमर उजाला

घंटी की आवाज सुनाई देते ही जेल कर्मियों और जिला प्रशासन में हड़कंप मच गया। आनन-फानन कई थानों की फोर्स को जिला जेल भेजा गया। जेल पुलिस के साथ कई वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे तब हालात काबू में आए।  इसके चलते दो घंटे तक जिला जेल में अफरा-तफरी की स्थिति रही।

Ruckus in Varanasi jila Jail prisoners stone pelting and protest after After death of inmates  force of many police stations reached
वाराणसी जिला जेल में बवाल - फोटो : अमर उजाला

हंगामा कर रहे बंदियों को अलग-अलग बैरकों में शिफ्ट कर उनकी निगहबानी बढ़ा दी गई है। साथ ही कैंट, सारनाथ और शिवपुर थाने को अलर्ट रहने के लिए कहा गया है। जिला जेल में हुए बंदियों के बवाल ने सेंट्रल जेल प्रशासन की नींद उड़ा दी है। अधिकारियों के साथ बी बंदीरक्षक भी अलर्ट मोड में आ गए हैं। 

अप्रैल 2016 में हुआ था भारी हंगामा 

यह कोई पहला मौका नहीं है जब वाराणसी जिला जेल में बंदियों ने उत्पात मचाया है। इसके पहले भी खाने की गुणवत्ता, कड़ाई कई अन्य मसलों को लेकर बंदियों ने हंगामा काटा है।  वर्ष 2016 के अप्रैल माह में वाराणसी जिला कारागार में साढ़े सात घंटे तक बवाल हुआ था। जेल अधीक्षक को बंदियों ने कब्जे में लिया था। पथराव में कई सिपाही घायल हुए थे। कई वाहनों में आग लगा दी गई थी। 

बंदी की मौत पर डीएम ने दिया मजिस्ट्रिीयल जांच का आदेश

जिला कारागार में विचाराधीन बंदी राजेश कुमार जायसवाल की अभिरक्षा में शुक्रवार को श्री शिव प्रसाद गुप्त मंडलीय जिला चिकित्सालय, कबीरचौरा में उपचार के दौरान हुई मौत की जिलाधिकारी ने मजिस्ट्रीयल जॉच का आदेश दिया है।

जिला मजिस्ट्रेट कौशल राज शर्मा ने अपर नगर मजिस्ट्रेट चतुर्थ को जांच अधिकारी नामित किया है और निर्देश दिया है कि एक महीने में जांच आख्या उपलबध कराएं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed