{"_id":"60818ea4ebbe7609bf31729e","slug":"rto-will-not-have-a-driving-license-from-today-work-related-to-license-stopped-till-may-1","type":"story","status":"publish","title_hn":"आज से आरटीओ में नहीं बनेंगे ड्राइविंग लाइसेंस, एक मई तक के लिए रोका लाइसेंस से जुड़ा काम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आज से आरटीओ में नहीं बनेंगे ड्राइविंग लाइसेंस, एक मई तक के लिए रोका लाइसेंस से जुड़ा काम
Thu, 22 Apr 2021 08:26 PM IST
गीतार्जुन गौतम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
Published by: गीतार्जुन गौतम
Updated Thu, 22 Apr 2021 08:26 PM IST
सार
तेजी से बढ़ रहे कोरोना संकट के बीच परिवहन विभाग ने लिया निर्णय, 15 मई के बाद मिलेगा स्लाट
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
- फोटो : AMAR UJALA
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
वाराणसी में तेजी से बढ़ रहे कोरोना संकट के बीच परिवहन विभाग में ड्राइविंग लाइसेंस के काम को एक मई तक रोक दिया गया है। इसमें लर्निंग लाइसेंस से लेकर लाइसेंस से जुड़े सभी काम स्थगित किये गए हैं।
विज्ञापन
परिवहन आयुक्त धीरज साहू की ओर जारी आदेश को वाराणसी में 23 अप्रैल से लागू किया जाएगा। परिवहन आयुक्त ने कोविड-19 महामारी के प्रसार के रोकथाम के लिए प्रदेश के सभी जनपदीय परिवहन कार्यालय में शिक्षार्थी लाइसेंस, ड्राइविंग लाइसेंस तथा लाइसेंस संबंधी सभी सेवाओं पर रोक लगाई है। आवेदकों द्वारा 23 अप्रैल से 01 मई तक बुक कराए गए स्लाट को 15 मई से रिशिडयूलिंग किये जाने का निर्णय लिया गया है।
विज्ञापन
23 अप्रैल से 01 मई तक कार्यालय में लाइसेंस संबंधी समस्त कार्य (शिक्षार्थी लाइसेंस, ड्राइविंग लाइसेंस तथा लाइसेंस संबंधी सभी सेवाएं) स्थगित रहेंगे। एआरटीओ प्रशासन सर्वेश चतुर्वेदी ने बताया कि लाइसेंस के लिए टाइम स्लॉट पर रोक लगा दी है। 23 अप्रैल से 1 मई तक के स्लॉट 15 मई के बाद बुलाए जाएंगे।
विज्ञापन