{"_id":"606e0b5c8ebc3e59220c68c3","slug":"rte-news-for-varanasi-varanasi-news-vns5839037102","type":"story","status":"publish","title_hn":"आरटीई के तहत दूसरे चरण के आवेदन शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आरटीई के तहत दूसरे चरण के आवेदन शुरू
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
निशुल्क शिक्षा का अधिकार अधिनियम के तहत बच्चों के दाखिले के लिए दूसरे चरण की प्रक्रिया 6 अप्रैल से शुरू हो गई है। यह 23 अप्रैल तक चलेगी।
आरटीई के तहत दाखिले के लिए आवेदन की प्रक्रिया दो मार्च को शुरू हो गई थी। 17 हजार बच्चों के दाखिले के लिए विभाग को ऑनलाइन आवेदन मिले थे। इनके सत्यापन के बाद सोमवार को ऑनलाइन लॉटरी निकाली गई। इनमें से कुल 6875 बच्चों को दाखिले के लिए चुना गया। जबकि बाकी 7727 बच्चों को सीट फु ल होने के चलते मौका नहीं मिल सका। इन्हें फिर से आवेदन करना होगा। विभाग अब चयनित बच्चों के लिए अलाटमेंट लेटर जारी करेगा। इनका प्रवेश अप्रैल माह के अंत तक सुनिश्चित करना होगा। दूसरे चरण के लिए ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया 6 अप्रैल से शुरू हो गई है, जो 23 अप्रैल तक चलेगी।
विभाग 24 से 26 अप्रैल तक आवेदन का सत्यापन करेगा। इसके बाद 28 अप्रैल को दूसरे चरण की लॉटरी निकाली जाएगी। इसके आधार पर पांच मई तक दाखिले कराने होंगे। फिर तीसरे चरण की आवेदन प्रक्रिया 29 अप्रैल से शुरू होगी। आरटीई के जिला समन्वयक विमल कुमार केशरी ने बताया कि आरटीई के तहत दूसरे चरण की आवेदन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। जिनका पहले चरण में दाखिला नहीं हुआ है, वे भी दूसरे चरण में आवेदन कर सकते हैं।