फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   RTE: First phase lottery process completed, 7140 students selected

आरटीई: पहले चरण की लॉटरी प्रक्रिया पूरी, 7140 छात्रों का चयन

Fri, 20 Feb 2026 01:58 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 20 Feb 2026 01:58 AM IST
विज्ञापन
RTE: First phase lottery process completed, 7140 students selected
शिक्षा का अधिकार अधिनियम (आरटीई) के तहत जिले में प्रवेश प्रक्रिया का पहला चरण 16 फरवरी को समाप्त हो गया। बृहस्पतिवार को पहले चरण में लॉटरी के माध्यम से 7,410 छात्रों का चयन प्रवेश के लिए किया गया। इस बार पहले चरण में कुल 17,476 आवेदन प्राप्त हुए। इनमें से 9,146 को अयोग्य घोषित किए गए। बेसिक शिक्षा अधिकारी अनुराग श्रीवास्तव ने गुरुवार को प्रेस विज्ञप्ति जारी कर यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि आरटीई के तहत इस सत्र में तीन चरणों में प्रवेश प्रक्रिया पूरी की जाएगी। पहले चरण में 2 फरवरी से 16 फरवरी तक आवेदन लिए गए। कुल 17,476 आवेदन प्राप्त हुए। इनमें 16,556 आवेदनों का सत्यापन किया गया। प्रक्रिया के तहत 7,410 छात्र-छात्राओं का प्रवेश आरटीई के अंतर्गत वैध पाया गया जबकि 9,146 आवेदनों को निरस्त कर दिया गया। बीएसए ने बताया कि यह पूरी प्रक्रिया पारदर्शिता एवं शासनादेश के अनुरूप ऑनलाइन माध्यम से संपन्न कराई गई। अगले चरण के लिए 21 फरवरी से 7 मार्च तक ऑनलाइन आवेदन लिए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed