फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   RTE Children in Kashi Await Admission Under RTE Highest Figure in Last 5 Years 1215 Denied Admission

RTE: काशी में 14% बच्चों को आरटीई के तहत प्रवेश का इंतजार, पिछले 5 साल में सबसे ज्यादा; 1215 का दाखिला नहीं

Mon, 11 May 2026 03:56 PM IST
Aman Vishwakarma अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: Aman Vishwakarma Updated Mon, 11 May 2026 03:56 PM IST
सार

Varanasi News: वाराणसी में शिक्षा का अधिकार (आरटीई) के तहत सत्र 2026-27 में अब तक 8,625 में से 7,410 बच्चों का निजी स्कूलों में प्रवेश हुआ है, जबकि 1,215 प्रवेश बाकी हैं। बीएसए अनुराग श्रीवास्तव ने कहा कि प्रवेश के नाम पर शुल्क लेना दंडनीय अपराध है। इस वर्ष पिछले पांच सत्रों की तुलना में सबसे अधिक 86 फीसदी प्रवेश हुए हैं।

विज्ञापन
RTE Children in Kashi Await Admission Under RTE Highest Figure in Last 5 Years 1215 Denied Admission
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

RTE UP: शिक्षा का अधिकार (आरटीई) के तहत सत्र 2026-27 में अब तक प्रवेश प्रक्रिया पूरी नहीं हो पाई है। मई शुरू हो जाने के बाद भी आरटीई के तहत जिले के 14 फीसदी बच्चों का प्रवेश नहीं हुआ है। हालांकि, पिछले पांच शैक्षणिक सत्रों की तुलना में इस बार सबसे ज्यादा प्रवेश हुआ है। इसके बाद भी 1215 विद्यार्थियों का प्रवेश होना बाकी है।

विज्ञापन


चालू शैक्षणिक सत्र में कुल 8,625 छात्रों का चयन निजी विद्यालयों में प्रवेश के लिए आरटीई के तहत किया गया है। इनमें से 7,410 छात्रों का दाखिला हो चुका है। इसका कारण अभिभावकों को आवंटित विद्यालय पसंद न आना है। 
विज्ञापन


वहीं, कुछ विद्यालयों की ओर से भी छात्रों को प्रवेश देने में आनाकानी की जा रही है। इससे प्रवेश प्रक्रिया में देरी हो रही है। फीस की मांग की शिकायत भी लगातार बीएसए कार्यालय में आ रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Trending Videos

प्रवेश के समय किसी भी प्रकार का शुल्क लेना या अभिभावकों की स्क्रीनिंग करना दंडनीय अपराध है। दोषी पाए जाने पर स्कूल से वसूली गई फीस का 10 गुना दंड वसूला जाएगा। - अनुराग श्रीवास्तव , बीएसए

पिछले पांच शैक्षणिक सत्र में आरटीई के तहत प्रवेश के आंकड़े

सत्र प्रवेश प्रतिशत
2022-23  3930  51%
2023-24 4452 54%
2024-25 5552 61%
2025-26 6539 62%
2026 - अबतक 7410 86%

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed