काशी पहुंचे संघ प्रमुख मोहन भागवत: बच्चियों ने तिलक लगाकर किया स्वागत, RSS की शाखा में होंगे शामिल
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ चीफ मोहन भागवत के काशी आगमन को लेकर कार्यकर्ताओं में उत्साह है। वे संघ की शाखा में शामिल होंगे। वाराणसी में उन्होंने संघ के प्रचारक और सदस्यों से मुलाकात की।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
Mohan Bhagwat in Varanasi: राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) प्रमुख मोहन भागवत गुरुवार की शाम 4:10 बजे बाबतपुर एयरपोर्ट पहुंचे। वहां से सड़क मार्ग से महमूरगंज स्थित निवेदिता शिक्षा सदन बालिका इंटर कॉलेज पहुंचे। यहां बच्चियों ने पारंपरिक रूप से तिलक लगाकर उनका स्वागत किया। संघ के प्रचारक और सदस्यों से भी मुलाकात की और उनका हालचाल लिया। मोहन भागवत अब सात अप्रैल तक यहीं प्रवास करेंगे।
निवेदिता शिक्षा सदन में उन्होंने संघ के प्रचारकों के साथ बैठक की और शुक्रवार को होने वाले कार्यक्रमों की जानकारी ली। आरएसएस प्रमुख शुक्रवार को शाम चार बजे आईआईटी बीएचयू में लगने वाली शाखा में शामिल होंगे।
इससे पहले सुबह निवेदिता शिक्षा सदन में प्रचारकों और स्वयंसेवकों के साथ बैठक और संवाद करेंगे। कुछ लोगों से भेंट भी करेंगे। संघ प्रमुख सात अप्रैल तक काशी में ही प्रवास करेंगे और इस दौरान शहर में होने वाले विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होंगे।
संघ के शताब्दी वर्ष की तैयारियों को लेकर प्रचारकों के साथ बैठक करेंगे और कार्यक्रमों की रूपरेखा तैयार करेंगे। सात अप्रैल को वह लखनऊ रवाना हो जाएंगे और वहां से फिर कानपुर जाएंगे। इसके बाद वह 30 अप्रैल को काशी में होने वाले सामूहिक विवाह समारोह में शामिल हो आएंगे।
संघ प्रमुख के प्रवास और वक्फ बिल के विरोध की आशंका में पुलिस अलर्ट
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सर संघचालक मोहन भागवत के पांच दिवसीय प्रवास और वक्फ संशोधन बिल के विरोध की आशंका में कमिश्नरेट की पुलिस अलर्ट मोड में है। मिश्रित आबादी वाले संवेदनशील इलाकों में विशेष सतर्कता बरत जा रही है।
अपर पुलिस आयुक्त (कानून व्यवस्था एवं मुख्यालय) डॉ. एस चनप्पा ने वक्फ संशोधन बिल के विरोध की आशंका में काशी जोन के कोतवाली सर्किल के तीन थाना क्षेत्रों में फोर्स के साथ पैदल गश्त की। उन्होंने आमजन से कहा कि अफवाहों पर ध्यान न दें। सिगरा स्थित सिटी कमांड सेंटर के ढाई हजार से ज्यादा कैमरों की मदद से पुलिस की नजर शहर के चप्पे-चप्पे पर है। उन्होंने कहा कि जो कोई माहौल बिगाड़ने का प्रयास करेगा, पुलिस उसके खिलाफ सख्ती से पेश आएगी।
संकटमोचक हनुमान को भक्तों ने अर्पित की लाल ध्वजा
श्री हनुमान ध्वजा प्रभात फेरी समिति की ओर से रजत जयंती वर्ष में 14 दिवसीय हनुमान ध्वजा प्रभात फेरी के पांचवें दिन भक्तों ने संकटमोचन हनुमानजी को ध्वजा अर्पित की। बृहस्पतिवार को हनुमान ध्वजा यात्रा का शुभारंभ धर्मसंघ से हुआ।
मुख्य अतिथि एटीएस के डीएसपी विपिन राय व प्रमोद मिश्रा ने हनुमाज प्रभु के रथ पर विराजमान विग्रह के सामने ज्योति जलाई। इसके बाद आरती उतारी। सभी भक्तों को लाल ध्वजा दी गई। महिलाओं को आरती की थाली प्रदान की गई। यात्रा गुरुधाम, रविंद्रपुरी, दुर्गाकुंड, त्रिदेव मंदिर होते हुए श्री संकट मोचन मंदिर तक गई। वहां श्री हनुमान जी के चरणों में सभी भक्तों ने लाल ध्वजा अर्पित की।
इसके बाद मंदिर में सामूहिक हनुमान चालीसा का पाठ हुआ। सवामनी प्रसाद के रूप में लड्डू का वितरण हुआ। पवन शर्मा, अमित शर्मा, जागृत गाड़ोदिया व कृष्णा दाधीच ने भजनों की प्रस्तुति दी। मारवाड़ी युवा फाउंडेशन अरिंदम शाखा ने त्रिदेव मंदिर के सामने हनुमान जी की आरती कर सभी भक्तो में जल वितरण किया। आयोजन में कौशल शर्मा, महेश चौधरी, सुरेश तुलस्यान, मनीष गिनोडिया, कृष्ण गोपाल तुलस्यान, मनमोहन लोहिया शामिल थे।