{"_id":"6318c09bdaf4087af5333d4e","slug":"rs-one-lakh-rupees-donated-to-baba-vishwanath-mandir-in-memory-of-father-in-varanasi","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Donation: पिता की याद में बाबा विश्वनाथ को दिया एक लाख रुपये का दान, मंडलायुक्त ने की उज्जवल भविष्य की कामना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Donation: पिता की याद में बाबा विश्वनाथ को दिया एक लाख रुपये का दान, मंडलायुक्त ने की उज्जवल भविष्य की कामना
Wed, 07 Sep 2022 09:32 PM IST
उत्पल कांत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
Published by: उत्पल कांत
Updated Wed, 07 Sep 2022 09:32 PM IST
सार
श्री काशी विश्वनाथ मंदिर में बुधवार को लटोनी गांव निवासी स्वतंत्र कुमार मिश्रा ने एक लाख रुपये की धनराशि बाबा के चरणों में समर्पित की। मंडलायुक्त ने स्वतंत्र के उज्जवल भविष्य की कामना की।
विज्ञापन
स्वतंत्र कुमार मिश्रा ने मंडलायुक्त को सौंपा चेक
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
श्री काशी विश्वनाथ मंदिर में बुधवार को एक दानदाता ने एक लाख रुपये की धनराशि बाबा के चरणों में समर्पित की। चौबेपुर थाना के लटोनी गांव निवासी स्वतंत्र कुमार मिश्रा ने बताया कि उनके पिता स्व. विक्रमादित्य मिश्र सनातन धर्म इंटर कॉलेज में प्रवक्ता थे। उनकी याद में यह धनराशि माता सुशीला देवी की प्रेरणा से दे रहे हैं।
विज्ञापन
स्वतंत्र ने बुधवार को एक लाख का चेक मंडलायुक्त दीपक अग्रवाल और मुख्य कार्यपालक अधिकारी सुनील कुमार वर्मा को सौंपा। उन्होंने धाम की व्यवस्थाओं को सराहनीय बताया। मंडलायुक्त ने स्वतंत्र कुमार मिश्रा के उज्जवल भविष्य की कामना की। स्वतंत्र ने बताया कि मेरे पिता विद्वान अर्थशास्त्री थे। उन्होंने इमानदारी और सच्चाई के रास्ते पर चलने की सभी विद्यार्थियों को प्रेरणा दी। उनके आदर्श पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री थे।
विज्ञापन