फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Route diversion in Varanasi for two days due to Amit Shah visit know advisory

वाराणसी में दो दिन रूट डायवर्जन: अमित शाह के दौरे पर ट्रैफिक पुलिस ने लिया फैसला, जानें एडवायजरी

Fri, 12 Nov 2021 11:34 AM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Fri, 12 Nov 2021 11:34 AM IST
सार

केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह दो दिन के दौरे पर वाराणसी आ रहे हैं। एडीसीपी ट्रैफिक डीके पुरी के अनुसार शहरवासी 12 नवंबर को दोपहर 12 बजे से रात 10 बजे और 13 नवंबर सुबह सात बजे से दोपहर 12 बजे तक निर्धारित मार्गों की जगह वैकल्पिक मार्ग का प्रयोग करें।

विज्ञापन
Route diversion in Varanasi for two days due to Amit Shah visit know advisory
डायवर्जन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के दो दिवसीय काशी दौरे को देखते हुए ट्रैफिक पुलिस ने रूट डायवर्जन किया है। बाबतपुर एयरपोर्ट समेत छह प्रस्तावित मार्गों को चिह्नित किया गया है। वीवीआईपी दौरे के तहत बाबतपुर एयरपोर्ट से बड़ा लालपुर स्थित टीएफसी, श्रीकाशी विश्वनाथ मंदिर, अमेठी कोठी और वहां से एयरपोर्ट के लिए वीआईपी मार्ग निर्धारित किया गया है।

विज्ञापन


ट्रैफिक पुलिस ने शहरवासियों से अपील भी की है कि वैकल्पिक मार्गों का प्रयोग करें। एडीसीपी ट्रैफिक डीके पुरी के अनुसार शहरवासी 12 नवंबर को दोपहर 12 बजे से रात 10 बजे और 13 नवंबर सुबह सात बजे से दोपहर 12 बजे तक निर्धारित मार्गों की जगह वैकल्पिक मार्ग का प्रयोग करें। वहीं अपने वाहन सड़कों पर न खड़ा करें। टीएफसी में जाने वाले वाहन लमही रोड स्थित आर्किड इंग्लिश स्कूल के बगल में निर्धारित किए गए खाली मैदान में खड़ा किए जाएंगे।
विज्ञापन

 
टीएफसी में शामिल होने वालों के लिए निर्धारित रूट 
12 और 13 नवंबर को टीएफसी में आयोजित कार्यक्रम में सम्मिलित होने वालों को भोजूबीर तिराहे से गिलट बाजार होते हुए तरना, हरहुआ ओवरब्रिज के नीचे सर्विस लेन से होते हुए वाजिदपुर चौराहा, दांदूपुर ओवरब्रिज सर्विस लेन से दानूपुर अंडरपास सिंधोरा रोड से आना होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed