{"_id":"69f8f31623e426800705fd97","slug":"route-diversion-in-varanasi-for-cm-yogi-visit-godaulia-maidagin-declared-no-vehicle-zone-2026-05-05","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"CM Yogi Varanasi Visit: सीएम योगी के दौरे को लेकर शहर में रूट डायवर्जन, गोदौलिया-मैदागिन नो व्हीकल जोन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
CM Yogi Varanasi Visit: सीएम योगी के दौरे को लेकर शहर में रूट डायवर्जन, गोदौलिया-मैदागिन नो व्हीकल जोन
Tue, 05 May 2026 04:58 AM IST
Pragati Chand
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
Published by: Pragati Chand
Updated Tue, 05 May 2026 04:58 AM IST
सार
सीएम योगी आदित्यनाथ काशी में दो दिवसीय दौरे पर आ रहे हैं। इसे देखते हुए यातायात पुलिस ने रूट डायवर्जन जारी किया है। गोदौलिया चौराहा से वीवीआईपी के आगमन व प्रस्थान के समय किसी भी प्रकार के वाहन को मैदागिन चौराहा की तरफ नहीं जाने दिया जाएगा।
विज्ञापन
Cm Yogi Adityanath
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के दो दिवसीय दौरे को देखते हुए यातायात पुलिस ने रूट डायवर्जन जारी किया है। 5 और 6 मई को मुख्यमंत्री के आगमन और प्रस्थान के समय यातायात जीरो किया जाएगा। गोदौलिया चौराहा से वीवीआईपी के आगमन व प्रस्थान के समय किसी भी प्रकार के वाहन को मैदागिन चौराहा की तरफ नहीं जाने दिया जाएगा। नो व्हीकल जोन रहेगा।
विज्ञापन
एडीसीपी यातायात अंशुमान मिश्रा ने बताया कि 5 मई को अमर उजाला तिराहा से वीवीआईपी के आगमन से 3 घंटे पूर्व टेम्पो ट्रैवलर, आर्मेनिया बसें, क्रूजर आदि वाहनों को लहुराबीर, मैदागिन की तरफ नहीं जाने दिया जाएगा। इन वाहनों को लकड़ीमंडी की तरफ डायवर्ट किया जाएगा। विशेश्वरगंज तिराहा से वीवीआईपी के आगमन से 1 घंटे पूर्व चार पहिया वाहनों को मैदागिन की तरफ नहीं जाने दिया जाएगा। इन्हें गोलगड्डा तिराहा की तरफ डायवर्ट कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
मरीमाई तिराहा से वीवीआईपी के आगमन व प्रस्थान के समय किसी भी प्रकार के वाहन को तेलियाबाग तिराहा की तरफ नहीं जाने दिया जाएगा। मलदहिया चौराहा से वीवीआईपी मूवमेंट के दौरान जयसिंह चौराहा व लहुराबीर चौराहा की तरफ वाहन नहीं जाएंगे। पिशाचमोचन तिराहा (काशी अनाथालय के पास) से भी लहुराबीर की ओर वाहनों का आवागमन प्रतिबंधित रहेगा। चेतगंज से भी वीवीआईपी मूवमेंट के दौरान लहुराबीर की ओर वाहनों को नहीं जाने दिया जाएगा।
विज्ञापन
छह मई को रूट डायवर्जन
वीवीआईपी के आगमन व प्रस्थान के समय किसी भी प्रकार के वाहन को जेपी मेहता से भोजूबीर की तरफ नहीं जाने दिया जाएगा। गिलट बाजार से भोजूबीर सब्जी मंडी तिराहा की तरफ वाहन नहीं जाएंगे। सिंधौरा अंडरपास एवं टीएफसी से किसी भी प्रकार के वाहन को भोजूबीर सब्जी मंडी की तरफ नहीं जाने दिया जाएगा। गिलट बाजार से भोजूबीर की ओर भी वाहनों का आवागमन बंद रहेगा। महावीर मंदिर चौराहा से सब्जी मंडी तिराहा की तरफ भी वाहन नहीं जाने दिए जाएंगे।