फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Rotary Club launched a signature campaign

रोटरी क्लब ने चलाया हस्ताक्षर अभियान

Fri, 23 Jul 2021 01:15 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 23 Jul 2021 01:15 AM IST
विज्ञापन
Rotary Club launched a signature campaign
टोक्यो ओलंपिक का सुरूर काशी में चढ़ने लगा है। बृहस्पतिवार को हुए विविध आयोजनों में इसकी झलक साफ दिखी। रोटरी क्लब सेंट्रल की ओर से सिगरा में समाज गौरव सम्मान कार्यक्रम आयोजित हुआ। जिसके तहत 100 फीट के बैनर पर भारतीय खिलाड़ियों को शुभकामनाएं देने के लिए हस्ताक्षर अभियान चलाया गया। इसकी शुरुआत मुख्य अतिथि अपर जिलाधिकारी गुलाब चंद्र ने की।
विज्ञापन

इसके अलावा शहर में दुर्गाकुंड, असीघाट, कचहरी, सिगरा, पिपलानी कटरा और महमूरगंज में ऑल दी बेस्ट इंडिया सेल्फी बूथ बनाए गए हैं। जहां बनारस के हॉकी खिलाड़ी ललित उपाध्याय और चंदौली के शिवपाल सिंह की तस्वीर भी लगाई गई है। वहीं, नमामि गंगे के पदाधिकारियों ने भी गंगा पार रेती और घाटों पर ध्वजारोहण किया।
विज्ञापन

ललित और शिवपाल के परिजन सम्मानित
रोटरी क्लब की ओर से हॉकी खिलाड़ी ललित के मां रीता और पिता सतीश उपाध्याय, शिवपाल के पिता रामआसरे सिंह को सम्मानित किया। वहीं तीरंदाज अर्जुन सिंह, राष्ट्रीय हॉकी खिलाड़ी सुमित कुमार और मास्टर एथलीट नीलू मिश्रा को भी सम्मानित किया गया। इस मौके पर अमित अग्रवाल, धारा अग्रवाल, दीपक अग्रवाल, राजीव, रवि प्रकाश, विजय नारायण कपूर, डॉ अरुण गुप्ता, प्रदीप अग्रवाल सहित क्लब के कई सदस्य मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed