{"_id":"68e767676e5d98662d0a99c6","slug":"ropeway-land-will-be-marked-for-drop-pickup-in-varanasi-2025-10-09","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Ropeway Varanasi: रोपवे के ड्रॉप-पिकअप के लिए चिह्नित होगी जमीन, खास मुद्दों पर वीडीए में हुई अहम बैठक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ropeway Varanasi: रोपवे के ड्रॉप-पिकअप के लिए चिह्नित होगी जमीन, खास मुद्दों पर वीडीए में हुई अहम बैठक
Thu, 09 Oct 2025 01:12 PM IST
प्रगति चंद
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
Published by: प्रगति चंद
Updated Thu, 09 Oct 2025 01:12 PM IST
सार
Varanasi News: रोपवे स्टेशनों के समीप पार्किंग व्यवस्था के लिए भी सभी संभावित स्थलों को चिह्नित करने और उनके ले-आउट तैयार कर एरिया सहित डिमार्केशन करने के निर्देश दिए गए।
विज्ञापन
Ropeway varanasi
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
रोपवे परियोजना के सुचारु संचालन और स्टेशन क्षेत्रों की व्यवस्थाओं को लेकर बुधवार को वाराणसी विकास प्राधिकरण (वीडीए) में एक बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता वीडीए उपाध्यक्ष पुलकित गर्ग ने की। इस दौरान एनएचएलएमएल (नेशनल हाईवे लॉजिस्टिक मैनेजमेंट लिमिटेड) की परियोजना निदेशक ने कहा कि प्रत्येक रोपवे स्टेशन पर ड्रॉप और पिकअप जोन के लिए निर्धारित स्थल निश्चित किए जाएंगे, जहां से यात्रियों-वाहनों की आवाजाही सुगम होगी।
विज्ञापन
बैठक में विस्तृत चर्चा के बाद निर्देशित किया गया कि प्रत्येक स्टेशन के ड्रॉप एवं पिकअप जोन हेतु भूमि की आवश्यकता होगी, जिसे चिह्नित कर शीघ्र कार्यवाही की जाए। इसके अलावा, रोपवे स्टेशनों के समीप पार्किंग व्यवस्था के लिए भी सभी संभावित स्थलों को चिह्नित करने और उनके ले-आउट तैयार कर एरिया सहित डिमार्केशन करने के निर्देश दिए गए।
विज्ञापन
बैठक में कहा गया कि यह परियोजना सार्वजनिक परिवहन प्रणाली के एक प्रभावी विकल्प के रूप में विकसित की जा रही है, इसलिए इसकी मोबिलिटी और कनेक्टिविटी प्लानिंग पर विशेष ध्यान दिया जाए। सर्कुलेशन प्लान, पार्किंग, फीडर बसों के संचालन जैसे विषयों पर भी गहन चर्चा की गई।
विज्ञापन
इसे भी पढ़ें; Ghazipur News: टहलने निकले युवक पर जानलेवा हमला, रंजिश में मारी गोली, बरसाए लाठी-डंडे; हाथ तोड़ा
केंद्र और राज्य सरकार मिलकर इस परियोजना को जनसुविधा से जोड़ते हुए बेहतर सार्वजनिक परिवहन प्रणाली के रूप में विकसित कर रही हैं। प्रारंभिक तौर पर रोपवे परियोजना का प्रमोटर एनएचएलएमएल है, जो इस कार्य में मेसर्स विश्व समुद्र इंजीनियरिंग प्राइवेट लिमिटेड और स्विट्जरलैंड की कंपनी बर्थोलेट की तकनीकी सहायता ले रहा है।
शहर के डिवाइडरों पर चित्रकारी कराएगा वीडीए
वाराणसी विकास प्राधिकरण (वीडीए) की ओर से शहर के डिवाइडरों का सुदंरीकरण चित्रकारी के माध्यम से किया जा रहा है। पहले चरण में कबीरचौरा मार्ग को मॉडल के रूप में विकसित किया गया है। इस पहल का उद्देश्य डिवाइडरों को बार-बार गंदा करने वालों पर नियंत्रण करना भी है। सड़कों के डिवाइडरों पर गंगा घाटों और बनारस की संगीत परंपरा को चित्रों के माध्यम से प्रदर्शित किया जा रहा है, जिससे शहर की सांस्कृतिक पहचान को और मजबूती मिल सके।
वीडीए के उपाध्यक्ष पुलकित गर्म के अनुसार, शहर के सुदंरीकरण और स्वच्छता की दिशा में लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। इसी क्रम में डिवाइडरों पर गंगा घाटों की आकर्षक और कलात्मक चित्रकारी कराई गई है। यह चित्र न केवल शहर की सुंदरता को बढ़ाएंगे, बल्कि वाराणसी की सांस्कृतिक विरासत को भी सड़कों पर जीवंत करेंगे। इन चित्रों में गंगा घाटों की विविध छवियां उकेरी गई हैं, जिससे शहर में आने वाले देशी-विदेशी पर्यटक वाराणसी की अद्भुत परंपरा और विरासत से रूबरू हो सकें।
वीडीए के उपाध्यक्ष पुलकित गर्म के अनुसार, शहर के सुदंरीकरण और स्वच्छता की दिशा में लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। इसी क्रम में डिवाइडरों पर गंगा घाटों की आकर्षक और कलात्मक चित्रकारी कराई गई है। यह चित्र न केवल शहर की सुंदरता को बढ़ाएंगे, बल्कि वाराणसी की सांस्कृतिक विरासत को भी सड़कों पर जीवंत करेंगे। इन चित्रों में गंगा घाटों की विविध छवियां उकेरी गई हैं, जिससे शहर में आने वाले देशी-विदेशी पर्यटक वाराणसी की अद्भुत परंपरा और विरासत से रूबरू हो सकें।