फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Rojgar sewak burnt files in Bhadohi, video went viral

भदोही में रोजगार सेवक ने जलाई फाइलें, वीडियो हुआ वायरल

Thu, 23 Apr 2020 10:58 PM IST
विचित्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, भदोही
अमर उजाला नेटवर्क, भदोही Published by: विचित्र सिंह Updated Thu, 23 Apr 2020 10:58 PM IST
विज्ञापन
Rojgar sewak burnt files in Bhadohi, video went viral
demo

भदोही जिले के सेउर गांव में बृहस्पतिवार को एक रोजगार सेवक ने ग्राम पंचायतों के विकास के विवरण से जुड़ी कई फाइलें जला दीं। इसका वीडियो वायरल होने के बाद पूछे जाने पर उसने बताया कि फाइलें रद्दी थी, सेक्रेटरी के कहने पर जलाई गई हैं।

विज्ञापन


बृहस्पतिवार को दोपहर जारी किए गए वीडियो में सेउर ग्रामसभा के रोजगार सेवक अवध नारायण कई फाइलों को जलाते हुए दिख रहे हैं। पूछे जाने पर अवध नारायण ने कहा कि जो फाइल जलाई गई हैं, वह रद्दी थीं। इसमें रामापुर, हरिहरपुर गांवों की फाइलें थीं। ठीक फाइलों को कुछ दिन पहले सेक्रेटरी प्रेमनाथ ले गए थे, जो रद्दी थी उन्हें जलाने के लिए कहा था। उक्त सचिव पर रामापुर, हरिहरपुर सहित पूरे रजई और पूरे शंभू ग्राम सभाओं की जिम्मेदारी है।
विज्ञापन


इस  संबंध में जब ग्राम सचिव प्रेमनाथ से वार्ता करने का प्रयास किया गया तो मोबाइल स्विच ऑफ मिला। एडीओ पंचायत सुरेश तिवारी ने बताया कि यदि ऐसा हुआ है तो यह कानूनन अपराध है। क्योंकि ग्राम पंचायत स्तर की जितनी भी फाइलें होती हैं उन्हें 10 वर्ष तक सुरक्षित रखने का प्रावधान है।

विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि 1999 के पहले ग्राम पंचायत स्तर की सभी फाइलें ग्राम प्रधान के पास रहा करती थीं, लेकिन नया सर्कुलर आने के बाद कार्य योजना संबंधित सारी फाइलें अब ग्राम सचिव के पास होना अनिवार्य कर दिया गया है। ग्राम प्रधानों के पास केवल मोहर और ठप्पा के अलावा एक भी फाइल नहीं होनी चाहिए। किंतु रोजगार सेवक को ये फाइलें देकर ग्राम सचिव ने गलत किया है। 

खंड विकास अधिकारी श्यामजी ने बताया कि यदि ऐसा हुआ है तो उक्त फाइलों से संबंधित ग्राम पंचायत सचिव को नोटिस जारी कर आख्या प्रस्तुत करने के लिए एडीओ पंचायत को निर्देशित किया जाएगा। डीपीआरओ बालेश्वधर द्विवेदी ने इस संबंध में जानकारी और आग के हवाले करने वाला वीडियो लेने के बाद अपना मोबाइल स्विच ऑफ कर दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed