फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Robertsganj's electricity was cut for six and a half hours without any notice

Varanasi News: बिना सूचना के साढ़े छह घंटे काट दी रॉबर्ट्सगंज की बिजली

Mon, 18 Aug 2025 01:33 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 18 Aug 2025 01:33 AM IST
विज्ञापन
Robertsganj's electricity was cut for six and a half hours without any notice
रॉबर्ट्सगंज 33केवीए विद्युत उपकेंद्र में मरम्मत करते बिजली कर्मी। संवाद
बिना सूचना के साढ़े छह घंटे काट दी रॉबर्ट्सगंज की बिजली
विज्ञापन

सोनभद्र। रॉबर्ट्सगंज नगर की बिजली आपूर्ति रविवार को साढ़े छह घंटे से अधिक बाधित रही। इससे लोग उमस और गर्मी में बिजली गुल रहने से उपभोक्ता हलकान हुए। काॅमर्शियल कनेक्शन वाले उपभोक्ताओं का व्यवसाय चौपट रहा। बिना अग्रिम सूचना के आपूर्ति बंद करने से उपभोक्ताओं में नाराजगी रही।

रॉबर्ट्सगंज के हाइडिल स्थित 33/11 उपकेंद्र पर मरम्मत कार्य के कारण सुबह 11 बजे सभी फीडरों से आपूर्ति बंद कर दी गई थी। इसके बाद शाम 5:20 बजे आपूर्ति बहाल की गई। इस बीच उपभोक्ताओं को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। खासकर काॅमर्शियल कनेक्शन लिए उपभोक्ता काम-धंधा बंद होने से परेशान रहे। शाम को उपकेंद्र से ब्रह्मनगर फीडर, मेन मार्केट फीडर, न्यू कॉलोनी फीडर समेत अन्य फीडरों की सप्लाई शुरू की गई। बिजली सप्लाई करने के 20 मिनट बाद ही बढ़ौली चौक के समीप ट्रांसफार्मर में तकनीकी गड़बड़ी आ गई। इससे बढ़ौली-सिंचाई डाक बंगला रोड इलाके की बिजली आपूर्ति बाधित हो गई। इस संबंध में रॉबर्ट्सगंज उपखंड के एसडीओ धमेंद्र कुमार सिंह का कहना है कि उपकेंद्र में आरडीएसएस योजना के तहत मरम्मत कार्य चल रहा था। इसकी वजह से नगर की बिजली आपूर्ति बाधित रही। कार्य पूरा करने के बाद आपूर्ति बहाल की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed