फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Robbery of Jeweler Wanted Criminal 50,000 Bounty Arrested Accomplices Had Divided After Selling

UP: सराफा व्यवसायी से डकैती...50 हजार का इनामी अरेस्ट, आभूषण बेचकर साथियों ने बांट ली थी रकम; जानें मामला

Sun, 05 Apr 2026 11:43 AM IST
Aman Vishwakarma अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: Aman Vishwakarma Updated Sun, 05 Apr 2026 11:43 AM IST
सार

Varanasi Crime: आरोपी ने बताया कि बीते 13 जनवरी को उसने सराफा व्यवसायी से लूटपाट की थी। गन पाॅइंट पर उसे धमकाया था। इस घटना के बाद वह मऊ से भागकर लखनऊ चला गया। यहां चिड़ियाघर से एसटीएफ ने उसे गिरफ्तार कर लिया।

विज्ञापन
Robbery of Jeweler Wanted Criminal 50,000 Bounty Arrested Accomplices Had Divided After Selling
डकैती का आरोपी शुभम सिंह। - फोटो : संवाद

विस्तार

Varanasi News: एसटीएफ वाराणसी इकाई ने सराफा व्यवसायी से डकैती के मामले में वांछित 50 हजार रुपये के इनामी अपराधी शुभम सिंह को गिरफ्तार कर बड़ी सफलता हासिल की है। आरोपी को शुक्रवार को लखनऊ के हजरतगंज थाना क्षेत्र स्थित चिड़ियाघर के पास से दबोचा गया। गिरफ्तार आरोपी की पहचान मऊ जिले के गोहना मोहम्मदाबाद थाना क्षेत्र के अन्नूपार निवासी शुभम सिंह के रूप में हुई है।

विज्ञापन


डिप्टी एसपी शैलेश प्रताप सिंह ने बताया कि कोपागंज क्षेत्र में हुई डकैती के मामले में शुभम सिंह लंबे समय से फरार चल रहा था और उस पर 50 हजार रुपये का इनाम घोषित था। उसकी गिरफ्तारी के लिए एसटीएफ वाराणसी की टीम लगातार प्रयासरत थी। इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि आरोपी लखनऊ में मौजूद है। सूचना के आधार पर निरीक्षक अमित श्रीवास्तव के नेतृत्व में टीम ने हजरतगंज क्षेत्र में घेराबंदी की।

विज्ञापन

एसटीएफ ने की कार्रवाई

कार्रवाई के दौरान एसआई शाहजादा खां और एसआई विनय मौर्य की टीम ने चिड़ियाघर के पास संदिग्ध गतिविधियों के आधार पर आरोपी को पकड़ लिया। तलाशी में उसके पास से कुछ संदिग्ध सामान भी बरामद किया गया। पूछताछ में आरोपी ने डकैती की घटना में अपनी संलिप्तता स्वीकार कर ली।

एसटीएफ की पूछताछ में शुभम सिंह ने बताया कि 13 जनवरी 2026 को उसने अपने साथी विशाल के कहने पर वारदात को अंजाम दिया था। घोसी थाना क्षेत्र के पिंडवल मोड़ के पास उन्होंने सराफा व्यवसायी को असलहे के बल पर आतंकित कर सोने और चांदी के आभूषण लूट लिए थे। इस घटना में बिलरियागंज निवासी मोनू यादव, मोहम्मदाबाद निवासी विशाल, शिवम सोनकर और राहुल यादव समेत अन्य युवक भी शामिल थे।

वारदात के बाद लूटे गए आभूषणों को मोनू यादव ने बेच दिया और उससे प्राप्त रकम को आपस में बांट लिया गया। पुलिस के अनुसार, आरोपी शुभम सिंह के खिलाफ मऊ जिले में पहले से ही कई आपराधिक मामले दर्ज हैं। फिलहाल एसटीएफ आरोपी से पूछताछ कर उसके अन्य साथियों की तलाश में जुटी है और आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed