फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   robbery in varanasi in daylight miscreants looted RS two lakh rupees from staff of biscuit trader police start investigation

कर्मचारी ने रची दो लाख रुपये की लूट की साजिश: बैंक में जमा करने के लिए ले जा रहा था रुपये, पूछताछ में उगला सच

Mon, 21 Mar 2022 10:04 PM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: उत्पल कांत Updated Mon, 21 Mar 2022 10:04 PM IST
सार

पुलिस आयुक्त ए. सतीश गणेश ने बताया कि इस घटना में परिवार का नौकर ही शामिल था। उसके अन्य साथियों की तलाश में पुलिस टीमें लगाई गई हैं। उनकी तलाश में घर के साथ अन्य स्थानों पर दबिश दी जा रही है।

विज्ञापन
robbery in varanasi in daylight miscreants looted RS two lakh rupees from staff of biscuit trader police start  investigation
बिस्किट कारोबारी के स्टाफ से पूछताछ करती पुलिस - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

वाराणसी में भेलूपुर थाना क्षेत्र के महमूरगंज स्थित बिरदोपुर में सोमवार की दोपहर बिस्किट कारोबारी के कर्मचारी से नकाबपोश बदमाशों ने दो लाख रुपये लूट लिए। इसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने कर्मचारी से पूछताछ की तो शाम तक सारी कहानी साफ हो गई। दरअसल, अपने तीन साथियों के साथ कर्मचारी ने ही लूट की घटना को अंजाम देने की साजिश रची थी।

विज्ञापन

कर्मचारी की निशानदेही पर पुलिस उसके साथियों की खोज में दबिश दे रही है। बिरदोपुर निवासी अनिल कपूर की बिस्किट की एजेंसी है। अनिल के छोटे भाई अमित चार्टर्ड अकाउंटेंट हैं। अमित के पास काम करने वाले राजनरायण को अनिल ने सोमवार को करीब 12 बजे दो लाख रुपये रथयात्रा स्थित नटराज सिनेमा के पास पंजाब नेशनल बैंक में जमा करने के लिए भेजा।
विज्ञापन

घर से महज 500 मीटर की दूरी पर ही बाइक सवार तीन नकाबपोश बाइक सवार बदमाशों ने राजनारायण से पैसों से भरा बैग छीन लिया और मौके से भाग गए। 12:16 बजे राजनारायण ने फोन कर घटना के बारे में जानकारी दी। राजनारायण बिरदोपुर का ही रहने वाला है। 2016 से सीए अमित कपूर के यहां काम कर रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

robbery in varanasi in daylight miscreants looted RS two lakh rupees from staff of biscuit trader police start  investigation
घटनास्थल पर पहुंची पुलिस। - फोटो : अमर उजाला

पहले भी कई बार पैसे लेकर बैंक में जमा करा चुका है। घटना के बाद पुलिस उसे अपने साथ पूछताछ के लिए ले गई। जहां हल्की सख्ती के बात राजनारायण ने अपने दोस्तों के साथ रची साजिश पर से पर्दा उठाया।

मामले में पुलिस आयुक्त ए. सतीश गणेश ने बताया कि इस घटना में परिवार का नौकर ही शामिल था। उसके अन्य साथियों की तलाश में पुलिस टीमें लगाई गई हैं। उनकी तलाश में घर के साथ अन्य स्थानों पर दबिश दी जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed