{"_id":"6124b65f8ebc3e79c30a2559","slug":"robbery-from-beauty-parlor-and-jewelery-shop-near-police-chowki-in-varanasi","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"वाराणसी में चोरों का धावा: ब्यूटी पार्लर और आभूषण की दुकान से आठ लाख की चोरी, चंद कदम की दूरी पर पुलिस चौकी भी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
वाराणसी में चोरों का धावा: ब्यूटी पार्लर और आभूषण की दुकान से आठ लाख की चोरी, चंद कदम की दूरी पर पुलिस चौकी भी
Tue, 24 Aug 2021 05:56 PM IST
गीतार्जुन गौतम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
Published by: गीतार्जुन गौतम
Updated Tue, 24 Aug 2021 05:56 PM IST
सार
सूर्या आर्नामेंट एंड ज्वैलरी शॉप के मालिक ने बताया कि दुकान में 5 किलो चांदी, 110 ग्राम सोना सहित 25000 की नकदी चोरी हो गई। वहीं, एक ब्यूटीपार्लर की दुकान कैश चोरी हुआ है।
विज्ञापन
आभूषण की दुकान से चोरी।
- फोटो : अमर उजाला।
विस्तार
वाराणसी के गोसाईपुर चौकी से चंद दूरी पर चौराहे के पास सोमवार की देर रात चोरों ने दो दुकानों पर धावा बोला। सूर्या आर्नामेंट एंड ज्वैलरी शॉप और सुगंधा ब्यूटी पार्लर से लगभग 8 लाख की चोरी का मामला सामने आया है।
विज्ञापन
ब्यूटी पार्लर के मालिक सरोज दुबे ने बताया कि सोमवार की शाम अपनी दुकान में 60 हजार रखे थे। इनसे अगले दिन मंगलवार को मार्केटिंग करनी थी लेकिन रात को ही चोरों ने शटर तोड़कर 60 हजार रुपये उड़ा दिए। साथ ही अन्य सामग्री भी उठा ले गए।
विज्ञापन
सूर्या आर्नामेंट एंड ज्वैलरी शॉप के मालिक सनी वर्मा और सूर्या सेठ ने बताया कि दुकान में 5 किलो चांदी, 110 ग्राम सोना सहित 25000 की नकदी चोरी हो गई। सनी वर्मा ने बताया कि दुकान गोसाईपुर चौराहे के पास सुरेंद्र पांडे की कटरा में स्थित है।
विज्ञापन
इधर चोलापुर थाना क्षेत्र के लोगों का कहना है कि पुलिस रात में गश्त भी करती है लेकिन क्षेत्र के चोरों का हौंसला इतना बढ़ गया है कि पुलिस का जरा भी डर नहीं है। सूचना मिलने पर स्थानीय चौकी की पुलिस ने मौके पर जाकर मुआयना किया।
सूचना मिलते ही मौके पर पिंडरा सीओ अभिषेक पांडेय भी पहुंच गए। उन्होंने चौकी प्रभारी को कड़ा निर्देश दिया और कहा कि जल्द से जल्द चोरों का पर्दाफाश किया जाए। जिससे जनता में अमन चैन कायम हो सके।