{"_id":"60451fd4d83a3a6fc0787cd3","slug":"roadways-will-trained-women-to-run-the-bus","type":"story","status":"publish","title_hn":"वाराणसी में पिंक बस चलाने के लिए महिलाओं को प्रशिक्षण देगा रोडवेज, ये है भर्ती की सारी जानकारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वाराणसी में पिंक बस चलाने के लिए महिलाओं को प्रशिक्षण देगा रोडवेज, ये है भर्ती की सारी जानकारी
Mon, 08 Mar 2021 12:17 AM IST
स्वाधीन तिवारी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
Published by: स्वाधीन तिवारी
Updated Mon, 08 Mar 2021 12:17 AM IST
विज्ञापन
पिंक बस सेवा
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महिला सशक्तीकरण को बढ़ावा देने के क्रम में उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम द्वारा पिंक बस सेवा के तहत महिलाओं को बस चलाने का प्रशिक्षण दिया जाएगा। इसके लिए महिलाओं से आवेदन मांगे जा रहे हैं।
विज्ञापन
वाराणसी परिक्षेत्र के क्षेत्रीय प्रबंधक एसके राय ने बताया कि संविदा पर बस चलाने की इच्छुक महिलाएं व युवतियां कार्यालय समयानुसार अपने आवेदन दे सकती हैं। योग्यता और शारीरिक दक्षता के आधार पर ही प्रशिक्षण के लिए चयनित किया जाएगा।
विज्ञापन
बस चलाने के लिए महिलाओं की लंबाई 160 सेमी से कम नहीं होनी चाहिए। शैक्षिक योग्यता कम कम से हाईस्कूल पास होनी चाहिए। लाइसेंस भी रोडवेज की ओर से ही बनवाया जाएगा। बस चलाने की इच्छुक महिलाएं वाराणसी परिक्षेत्र के किसी भी डिपो में लिखित आवेदन दे सकती हैं।
विज्ञापन